24 घण्टे ऑनलाइन

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से गुजरी कश्‍मीर वंदे भारत, जानें इस ट्रेन की खासियत

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए वंदे भारत (Kashmir Vande Bharat Express) का इंतजार अब लगभग खत्‍म हो चुका है। इस ट्रेन का ट्रायल अब पूरा हो चुका है। आज यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर गुजरी। जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए इस…

24GhanteOnline
January 25, 2025
4 min read

श्रीनगर। जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए वंदे भारत (Kashmir Vande Bharat Express) का इंतजार अब लगभग खत्‍म हो चुका है। इस ट्रेन का ट्रायल अब पूरा हो चुका है। आज यह दुनिया के सबसे ऊंचे पुल से होकर गुजरी। जम्‍मू-कश्‍मीर के लिए इस ट्रेन को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि ठंड में भी यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्‍कत ना हो।

इसकी सबसे खास बात ये है कि इस वंदे भारत (Kashmir Vande Bharat Express) के शीशे पर कभी बर्फ नहीं जम सकता है। यह माइनस 30 डिग्री में भी फर्राटेदार दौड़ेगी। इसके अलावा, इसमें हवाई जहाज वाले फीचर भी जोड़े गए हैं, जो अन्‍य वंदे भारत एक्‍सप्रेस की तुलना में इसे खास बनाती है। आइए जानते हैं इस ट्रेन की खासियत और किराया कितना होगा।

शुक्रवार की शाम को कश्‍मीर के लिए चलने वाली ये ट्रेन जम्‍मू स्‍टेशन पर ट्रायल के लिए पहुंची थी। जम्‍मू पहुंचते ही इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में काफी उत्‍साह दिखाई दिया। सेल्‍फी लेने के लिए लोगों की भीड़ भी नजर आई। लोगों ने 'भारत माता की जय' के नारे भी लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इस ट्रेन को कटड़ा से हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन कटड़ा-बारामूला मार्ग पर चलेगी और उत्तरी रेलवे जोन द्वारा संचालित होगी।

कब से चलेगी यह ट्रेन (Kashmir Vande Bharat Express) ?


यह माता वैष्णो देवी कटरा (SVDK) को दिल्ली से जोड़ने वाले दो मार्गों की सफलता के बाद इस क्षेत्र के लिए तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। नारंगी और ग्रे रंग की यह अत्याधुनिक ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच चलेगी। यह ट्रेन अंजी खाद ब्रिज, जो भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है और चेनाब ब्रिज जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज है, से होकर गुजरी। अगले महीने से यह ट्रेन चलने की उम्‍मीद है। रेलवे बोर्ड ने अभी तक सटीक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है।

ट्रेन का समय


वंदे भारत एक्सप्रेस (Kashmir Vande Bharat Express) अपनी अत्याधुनिक सुविधाओं और कम यात्रा समय के साथ कश्मीर पहुंचेगी। सिर्फ 3 घंटे और 10 मिनट में 160 किलोमीटर से ज्‍यादा की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन कटरा से 8:10 बजे प्रस्‍थान करेगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। फिर श्रीनगर से 12:45 बजे चलेगी और 15:55 बजे कटरा पहुंचेगी।

इस ट्रेन की खासियत


ट्रेन (Kashmir Vande Bharat Express) का डिजाइन और गति चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार किया गया है। J&K वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन में कई लग्‍जरी सुविधाएं और फीचर्स हैं। श्रीनगर वंदे भारत एक्‍सप्रेस को खास बनाने के लि‍ए ट्रेन के कोच में वॉटर टैंक स‍िल‍िकॉन हीट‍िंग पैड, हीट‍िंग प्‍लंब‍िग पाइप लाइन लगाए गए हैं। ये दोनों ही भारी ठंड में पानी को जमने से रोकेंगे। नई वंदे भारत के ड्राइवर केब‍िन में ट्र‍िपल एयर व‍िंड स्‍क्रीन दी गई है, इसके म‍िड‍िल पार्ट में हीट‍ेड फ‍िलामेंट द‍िया गया है, यह बर्फ के बीच भी काफी कारगर है, जिससे शीशे पर बर्फ नहीं जमेगी क्‍योंकि यह हमेशा हीटेड रहेगी।

ये भी फीचर्स शामिल


ट्रेन (Kashmir Vande Bharat Express) के वॉशरूम में भी ठंड से बचान के लिए हीटर लगाए गए हैं। माइनस 30 ड‍िग्री टेम्‍परेचर तक भी इस ट्रेन में आप यात्रा कर सकते हैं। कोच की व‍िंडो में भी हीट‍िंग स‍िस्‍टम द‍िया गया है। वहीं कोच को गर्म रखने के लिए भी इनमें हीटर लगाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में पड़ने वाली ठंड के मद्देनजर ट्रेन में खास तरह के इंतजाम किये गए हैं। देश की ट्रेनों में यह पहली बार इस तरह के फीचर्स के साथ कोई ट्रेन चलाई जाएगी। इसके अलावा, कंफर्ट 360 ड्रिगी सीट्स, चार्जिंग प्‍वाइंट, एक बोगी से दूसरे बोगी जाने के बीच ऑटोमैटिक दरवाजे और अन्‍य चीजें दी गई हैं।

ट्रेन में हवाई जहाज वाला टॉयलेट


इसके अलावा सभी वंदे भारत की तरह इसमें भी ट्रेन में मनोरंजन के लिए सिस्टम लगे हुए हैं जैसे क‍ि टीवी या म्‍यूज‍िक सिस्टम। इसके अलावा स‍िक्‍योर‍िटी फीचर को ध्‍यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स, यानी ट्रेन में हवाई जहाज की तरह टॉयलेट हैं, इनमें पानी का यूज कम होता है।

कितना होगा किराया?


टिकट की कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अनुमान है कि किराया एसी चेयर कार के लिए 1,500-1,600 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए 2,200-2,500 रुपये के बीच हो सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…

IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…