24 घण्टे ऑनलाइन

दांपत्य जीवन में गहरा होगा प्यार, करवा चौथ पर करें ये उपाय

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं और आए दिन कई तरह के व्रत आते हैं। आने वाले दिनों में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत आने वाला हैं जो कि सुहागिन महिलाओं…

24GhanteOnline
October 5, 2025
3 min read

सनातन धर्म में हर दिन किसी ना किसी त्यौहार के रूप में मनाया जाता हैं और आए दिन कई तरह के व्रत आते हैं। आने वाले दिनों में कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत आने वाला हैं जो कि सुहागिन महिलाओं के जीवन में बहुत महत्व रखता हैं। पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए महिलाऐं करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन अगर आप कुछ विशेष उपाय कर लेती हैं तो पति-पत्नी के बीच जिंदगी में हमेशा प्यार बना रहता है। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन करके दांपत्य जीवन में मधुरता लाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

बरगद के पेड़ का उपाय


यदि पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक नहीं है या फिर अक्सर ही दोनों के बीच में लड़ाई होती रहती है तो ऐसे में करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर उस पर लाल रंग से वह चीजें लिख दें, जो आप अपने पति में देखना चाहती हैं। इसके बाद इस पत्ते को गोल मोड़ कर अपने सिर से 7 बार घुमाकर शाम के समय किसी बहती हुई नदी या जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको अच्छे संकेत मिलने लगेंगे।

गजानन को चढ़ाएं गुड़ की 21 गोलियां


अगर पति आप पर ध्यान नहीं देता है। अक्सर आपसे दूर-दूर रहता है तो आप करवा चौथ वाले दिन माता गौरी के पुत्र गजानन की आराधना करें। उस दिन दुर्वा के साथ गुड़ की 21 गोलियां बनाकर गजानन को अर्पित करें। ऐसे करने से पति में वियोग की भावना हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

गोमती चक्र का उपाय


यदि पति और पत्नी के रिश्ते में अविश्वास आ जाए तो फिर पति-पत्नी का रिश्ता ठीक से नहीं चल पाता। ऐसे में यदि किसी पति-पत्नी के बीच विश्वास की कमी है तो करवा चौथ के दिन लाल रंग के रेशमी कपड़े में दो गोमती चक्र और 50 ग्राम पीली सरसों बांधकर, एक कागज पर अपने पति का नाम लिखकर साथ में बांधें। अब इस पोटली को किसी ऐसी जगह पर रख दें, जहां साल भर कोई इसको देख ना सके और अगले साल करवा चौथ के दिन इसे खोलें। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है।

करें गाय की सेवा


अगर आपकी अपने पति के साथ अक्सर अनबन रहती है तो उसे दूर करने के लिए आप करवा चौथ (Karwa Chauth) पर यह खास उपाय करें। इस दिन बेसन से बने 5 लड्‌डू, 5 केले, आटा-शक्कर के बने 5 पेडे़ और 250 ग्राम चने की भीगी दाल गाय को खिला दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच मन की गांठ दूर हो जाती है और उनमें लगाव पहले से ज्यादा बढ़ जाता है।

पति से भरवाएं मांग में सिंदूर


यदि आप भी चाहती हैं कि आपके पति और आपके बीच प्रेम संबंध सदैव बने रहें तो इसके लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) के दिन सोलह श्रृंगार करते समय मांग में सिंदूर अपने पति से ही भरवाएं, लेकिन ध्यान रखें कि इस समय उस जगह पर पति-पत्नी के सिवाय कोई तीसरा ना हो। ऐसा करने से माना जाता है कि पति की उम्र बढ़ती है और पति-पत्नी के बीच प्यार कभी कम नहीं होता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।