24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ का व्रत, जानें क्या रखें थाली में

हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) त्योहार का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक…

24GhanteOnline
October 10, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में सुहागिनों के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth) त्योहार का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत की शुरुआत सुबह सूर्योदय से पूर्व सरगी खाकर की जाती है। शाम को करवा माता और शिवपरिवार की पूजा की जाती है। इसके बाद करवा चौथ की व्रत कथा कहा या सुना जाता है। रात को चंद्रदेव को जल अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करती हैं। इस व्रत में विभिन्न रीति-रिवाज और अनुष्ठान शामिन होते हैं।

करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत-पूजन के लिए चौकी स्थापना भी की जाती है। चौकी स्थापना उत्तर-पूर्व दिशा में किया जाना चाहिए। चौकी पर गंगाजल छिड़कर लाल या पीले रंग की साफ कपड़ा बिछा दें। करवा चौथ की पूजा चौकी में कुछ चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी माना गया है। आइए जानते हैं करवा चौथ की पूजा चौकी पर क्या रखना चाहिए?

करवा चौथ (Karwa Chauth) की पूजा चौकी में क्या रखें?


करवा चौथ (Karwa Chauth) की पूजा चौकी पर करवा माता,शिव-पार्वती, गणेशजी और कार्तिकेय भगवान समेत शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें। करवा चौथ के दिन मिट्टी के करवे का इस्तेमाल करना अत्यधिक शुभ माना जाता है। करवे पर हल्दी-कुमकुम जरूर लगाएं और कलावा बांधे। करवे को अन्न-धन और सूखे मेवे और एक सिक्के से भरें।

करवे को मिट्टी के दिये से ढक दें। करवा चौथ (Karwa Chauth) की चौकी में फल, फूल, मिठाई, बताशा, मिट्टी की गौरी माता, सिन्दूर, धूप, दीया, सींकें (सरई), चांद को देखने के लिए छलनी, अक्षत, गेंहू और चावल करवा में भरने के लिए, श्रृंगार सामग्री को रखना चाहिए। मान्यता है कि पूजा समाप्त होने के बाद करवा चौथ की चौकी को मंगलवार, गुरुवार और रविवार के दिन करवा चौथ की चौकी नहीं उठाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…