क्षत्रियों ने लहराई तलवार... रक्त स्वाभिमान रैली में करणी सेना का प्रदर्शन
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को करणी सेना (Karni Sena) का रक्त स्वाभिमान कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर करणी सेना (Karni Sena) के लोग आक्रोशित हो गए।…
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को करणी सेना (Karni Sena) का रक्त स्वाभिमान कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल किया। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर करणी सेना (Karni Sena) के लोग आक्रोशित हो गए। कार्यकर्ताओं ने रामजीलाल सुमन को लेकर पुलिस के सामने जमकर नारेबाजी की। इसी के साथ पुलिस के सामने क्षत्रियों ने तलवार और डंडे लहराए। कार्यक्रम स्थल से पुलिस आक्रोशित भीड़ को देखकर वापस हो गई। एडिशनल कमिश्नर के साथ अधिकारी पहुंचे थे।
दरअसल, इस कार्यक्रम को लेकर करणी सेना (Karni Sena) ने पहले से ही ऐलान किया था और इस सम्मेलन में 3 लाख से ज्यादा लोगों के जुड़ने की उम्मीद थी। स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं और ज्यादातर लोग जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। यह कार्यक्रम आगरा के कुबेरपुर मैदान में जारी है।
राणा सांगा की जयंती पर कार्यक्रम
करणी सेना (Karni Sena) ने 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर एक बयान दिया था जिसको लेकर करणी सेना ने विरोध जताया है। सपा सांसद के बयान से आक्रोशित हो कर 26 मार्च को करणी सेना के सदस्यों ने सपा सांसद के आवास पर हमला कर दिया था और तोड़ फोड़ की थी।
राणा सांगा पर सपा सासंद रामजीलाल सुमन की टिप्पणी के बाद बवाल मचा हआ है। रामजीलाल ने संसद में राणा सांगा को गद्दार कहा था। उन्होंने कहा था कि राणा सांगा के निमंत्रण पर बाबर हिंदुस्तान आया था। इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। सपा सांसद के इस बयान के बाद से ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और करणी सेना ने उनके इस बयान के खिलाफ विरोध जताया है।
कामचटका प्रायद्वीप पर ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार 4,000 मीटर तक पहुँचा
हालांकि, सपा सांसद के बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की। रामजीलाल सुमन ने कहा कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचना नहीं था। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका बयान ऐतिहासिक संदर्भों पर आधारित था। इस बीच, करणी सेना के सदस्यों ने 26 मार्च को आगरा में उनके घर पर हमला कर दिया था और तोड़ फोड़ की थी। जिस जगह इस समय यह कार्यक्रम किया जा रहा है वहां से सासंद का घर 15 किलोमीटर दूर है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
