सपा सांसद के काफिले पर हमला करने वाले करणी सेना के सदस्य रिहा, ये है पूरा मामला
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने के आरोप में करणी सेना (Karni Sena) के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया था।…
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमला करने के आरोप में करणी सेना (Karni Sena) के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह, सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, मुकदमे में कोई भी धारा 7 साल से ज्यादा सजा वाली नहीं थी, इसलिए SDM कोर्ट ने सभी को हाथों हाथ निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
आगरा से वाया अलीगढ़ होकर बुलंदशहर जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर करणी सेना (Karni Sena) से जुड़े लोगों ने हमला कर दिया था। इस दौरान सड़क पर जा रही गाड़ियों पर टायर भी फेंके गए थे। हालांकि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की गाड़ी इस दौरान सकुशल निकल गई थी। लेकिन उनके काफिले में चल रहीं कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त भी हो गईं थीं।
‘मुझे जान का खतरा…’, करणी सेना की रैली के बीच बोले सपा सांसद रामजी लाल
पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए इस मामले में करणी सेना के ज़िला संयोजक कृष्णा ठाकुर के साथ ही सुमित ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, सुधीर ठाकुर व सचिन कुमार को शांतिभंग में पाबंद करते हुए हिरासत में ले लिया था। जिससे कई घंटे तक थाने पर हंगामे की स्थिति रही। बाद में इन सभी लोगों को एसडीएम गभाना की कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। जहां उन्हें निजी मुचलके पर ज़मानत देकर रिहा कर दिया गया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
