24 घण्टे ऑनलाइन

कॉमेडियन कपिल शर्मा से मांगी 1 करोड़ की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़ी एक खबर सामने आई है। कपिल शर्मा ने धमकी देने और जबरन वसूली की मांग करने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के…

24GhanteOnline
September 27, 2025
2 min read

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़ी एक खबर सामने आई है। कपिल शर्मा ने धमकी देने और जबरन वसूली की मांग करने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले की जांच में मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के इस मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें कई सारे धमकी भरे कॉल आए, जिसमें उनसे पैसों की मांग की गई। इतना ही नहीं कॉमेडियन का डराने के लिए आरोपी की तरफ से वीडियो भी भेजे गए थे। ये घटना 22 और 23 सितंबर को घटी, आरोपी ने जाने माने गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के नाम पर रंगदारी करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है कि क्या आरोपी सच में गैंगस्टर से जुड़ा है या नहीं।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम दिलीप चौधरी है, जिसने कपिल शर्मा को 22 और 23 सितंबर को तकरीबन 7 बार कॉल कर के धमकाया और 1 करोड़ रुपए की मांग भी की। उसने केवल एक नंबर से ही नहीं बल्कि एक अलग नंबर से कपिल शर्मा को फोन करके धमकी दी गई। पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसको अब पूछताछ के लिए मुंबई लाया जा रहा है। आरोपी को एस्प्लेंडे कोर्ट में पेश किया गया है, जहां से उसे 30 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस को अभी तक इस बात का पुख्ता सबूत नहीं मिला है कि दिलीप केवल डराने धमकाने के लिए गैंगस्टर्स का नाम ले रहा था या फिर उसका सच में उनसे कोई कनेक्शन है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…