24 घण्टे ऑनलाइन

कपिल शर्मा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, ये 3 बड़े नाम भी निशाने पर

इंडियन सेलेब्स को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी स्टार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ताजा मामला टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़ा…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

इंडियन सेलेब्स को जान से मारने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी स्टार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। ताजा मामला टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) से जुड़ा है। एक धमकी भरे ईमेल में कपिल शर्मा से जुड़े लोग, उनके रिश्तेदार, जनाने वाले आसपास रहने वाले लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके अलावा, एक्टर राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को धमकी भरे ईमेल मिले थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा ने मुंबई पुलिस में धमकी भरे ईमेल को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में मुंबई स्थित अंबोली पुलिस ने सेक्शन 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। जबकि, कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की ओर से भी तक इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है। इस बीच पुलिस ने जांच में पाया है कि ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान का है।

रिपोर्ट के अनुसार, [email protected] ई-मेल आईडी से धमकी भरा मैसेज भेजने वाले अज्ञात शख्स ने अपना नाम विष्णु बताया है। ईमेल भेजने वाले ने यह दावा किया है कि वह सभी सेलिब्रिटीज की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। साथ उसने सभी को 8 घंटे के अंतर रिप्लाई करने को कहा है।

चारों सेलिब्रिटीज को भेजे गए ईमेल में लिखा है- “हम आपके हाल के एक्शन की निगरानी कर रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि ये जरूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हम आपसे इस मैसेज को बहुत गंभीरता से लेने और गोपनीयता रखने की रिक्वेस्ट करते हैं। ऐसा न करने पर नतीजे खतरनाक हो सकते हैं जो आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकते हैं।”

ईमेल में आगे लिखा है- “हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे तुरंत जवाब की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।