24 घण्टे ऑनलाइन

कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक (Vinay Pathak) को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी तीन अलग अलग मोबाइल नंबर से दी गई है। धमकी देने वाले ने कुलपति विनय पाठक के साथ पहले…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर विनय पाठक (Vinay Pathak) को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी तीन अलग अलग मोबाइल नंबर से दी गई है। धमकी देने वाले ने कुलपति विनय पाठक के साथ पहले अभद्रता की और फिर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। मामला कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति से जुड़ा होने की वजह से पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है।

कुलपति विनय पाठक (Vinay Pathak) के खिलाफ कई स्टूडेंट्स पहले मोर्चा खोल चुके हैं। भ्रष्टाचार के मामले में कुलपति विनय पाठक के खिलाफ जांच भी हो चुकी है। छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा अधिकारी डॉ राघवेंद्र ने एक तहरीर कल्याणपुर थाने में दी है। तहरीर में बताया गया है कि यूनिवर्सिटी के कुलपति विनय पाठक को उनके मोबाइल पर पहले एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कुलपति के साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।

कपिल शर्मा को पाकिस्तान से मिली जान से मारने की धमकी, ये 3 बड़े नाम भी निशाने पर


जब कुलपति ने फोन काट दिया तो धमकी देने वाले ने दो अन्य मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके फिर से फोन किया और धमकी दी। पुलिस को तहरीर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सबसे पहले तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार उन सभी नंबरों को सर्विलांस पर लिया जाएगा और यह पता लगाने की कोशिश होगी कि इन नंबरों से फोन किसने किया है।

पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि यह किसी की शरारत तो नहीं है। मामला कुलपति से जुड़ा होने की वजह से पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस की जांच उन बिंदुओं पर भी जा सकती है, जिसमें कई स्टूडेंट्स ने कुलपति के खिलाफ मोर्चा खोला था। फिलहाल पुलिस सभी पहलू पर जांच कर रही है। धमकी भरा फोन आने के बाद कुलपति का परिवार चिंता में हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।