24 घण्टे ऑनलाइन

Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो... राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) में होस्ट कंगना रनौत की दमदार एंट्री के साथ ही ड्रामा भी तेज हो गया है। शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई…

24GhanteOnline
July 2, 2026
2 min read
Lock Upp 2: फूहड़पन दिखाने आए हो... राम कपूर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा

रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp 2) में होस्ट कंगना रनौत की दमदार एंट्री के साथ ही ड्रामा भी तेज हो गया है। शो के नए प्रोमो में कंगना अभिनेता राम कपूर के रवैये पर नाराज नजर आती हैं और उन्हें जमकर फटकार लगाती दिखाई देती हैं। प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

प्रतियोगियों से बातचीत के दौरान कंगना ने राम कपूर से कहा कि अगर वह खुद को सुधारना चाहते हैं, तो अपनी गलतियों का बचाव करना बंद करें। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा, "अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं तो यहां आए ही क्यों? अपना फूहड़पन दिखाने के लिए?" जब राम कपूर ने जवाब दिया कि सही समय आने पर वह अपनी बात सबके सामने रखेंगे, तो कंगना ने उन्हें सलाह देते हुए कहा कि बदलाव लाना है तो सफाई देना छोड़कर अपनी कमियों को स्वीकार करना होगा।

यह पहली बार नहीं है, जब राम कपूर को शो में उनके व्यवहार को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी हो। इससे पहले फराह खान भी उन्हें अपनी गलतियों को स्वीकार कर सुधार करने की सलाह दे चुकी हैं। वहीं शो के बाहर उनकी पत्नी गौतमी कपूर उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर राम के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए "सिर्फ प्यार" लिखा और भरोसे व रिश्तों पर आधारित सद्गुरु का एक वीडियो भी शेयर किया।

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब अभिनेता हर्षद चोपड़ा ने अपने निजी रिश्ते से जुड़ा अनुभव शेयर किया। इस चर्चा के दौरान रिश्तों में बेवफाई और माफी को लेकर सवाल उठे, जिस पर राम कपूर ने रिश्ता बचाने और साथी को दूसरा मौका देने की बात कही। उनके इस बयान के बाद शो में बहस छिड़ गई, जो अब कंगना रनौत की तीखी टिप्पणी के बाद और भी सुर्खियों में आ गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…