ओशिवारा गोलीबारी के केस में कमाल आर खान गिरफ्तार
मुंबई के ओशिवारा इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी को लेकर पुलिस ने एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) (Kamal R Khan) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार…
मुंबई के ओशिवारा इलाके में हाल ही में हुई गोलीबारी को लेकर पुलिस ने एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान (केआरके) (Kamal R Khan) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में उनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। आज एक्टर को अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह पुलिस के प्रमुख संदिग्धों की सूची में शामिल थे।
दरअसल, बीते रविवार मुंबई के ओशिवारा इलाके की नालंदा सोसायटी के पास गोलीबारी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस की एक टीम और फोरेंसिक टीम को तुरंत यह पता नहीं चल पाया था कि गोली किस दिशा से चली थी। लेकिन, फॉरेंसिक एनालिसिस के बाद यह पता कर लिया गया कि गोली किस तरफ से फायर हुई होगी। पुलिस की टीम ने जांच की और कमाल आर खान (Kamal R Khan) के घर के पास की लोकेशन को मार्क किया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई।
हालांकि, फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। इसी बिल्डिंग में लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा (45) उसी इमारत के दूसरे फ्लोर पर रहते हैं, जबकि मॉडल प्रतीक बैद (29) चौथे फ्लोर पर रहते हैं। पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि एक गोली नालंदा अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल के फ्लैट से और दूसरी चौथी मंजिल के फ्लैट से मिली। जांच के तहत अधिकारी परिसर की जांच कर सबूत जुटा रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, केआरके (Kamal R Khan) , ओशिवारा पुलिस की हिरासत में हैं, उन्हें शुक्रवार देर शाम ओशिवारा पुलिस स्टेशन लाया गया। पुलिस ने बताया कि केआरके (Kamal R Khan) ने अपने बयान में फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली है और यह फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से की गई थी। पुलिस ने आगे बताया कि उनकी बंदूक ज़ब्त कर ली गई है और आगे की कार्रवाई के लिए कागज़ी कार्रवाई चल रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
