24 घण्टे ऑनलाइन

बालों की हर समस्या का हल है रसोई में रखा ये मसाला

मौसम बदलते ही बालों से जुड़ी कई तकलीफें शुरू हो जाती हैं। आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। इनसे बचने के लिए आपको बालों की खास देखभाल करने की…

24GhanteOnline
November 8, 2025
4 min read

मौसम बदलते ही बालों से जुड़ी कई तकलीफें शुरू हो जाती हैं। आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों का असर हमारी सेहत के साथ-साथ हमारे बालों पर भी देखने को मिलता है। इनसे बचने के लिए आपको बालों की खास देखभाल करने की जरूरत पड़ती हैं ताकि आपके लंबे, घने और मजबूत बालों की चाहत पूरी हो सके। बालों को पोषण पहुंचाने के लिए आप कुछ कुदरती चीजों की मदद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं कलौंजी (Kalonji) के बारे में। कलौंजी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इस कड़ी में हम आपको कलौंजी से बालों को मिलने वाले फायदे और इसका इस्तेमाल करने के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बालों में कलौंजी (Kalonji) से होने वाले फायदे


हेयर ग्रोथ में मिलती है मदद

कलौंजी के तेल में निगेलोन और थायमोक्विनोन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही प्रभावशाली एंटी हिस्टामाइन होते हैं, जो अमूमन एंड्रोजेनिक अलोपेसिया और अलोपेसिया अरीटा (गंजेपन की बीमारियां) में राहत देती हैं। कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से बालों को दोबारा बढ़ाने में मदद मिलती है।

हेयर फॉल की समस्या से मिलता है छुटकारा

कलौंजी का तेल एक कारगर एंटी हेयर फॉल के रूप में भी काम करता है। यह तेल सबसे अच्छे प्राकृतिक विकल्पों में माना जाता है, जिसका इस्तेमाल आप झड़ते बालों के इलाज के लिए कर सकते हैं। 100 से भी अधिक विभिन्न पोषक तत्वों से समृद्ध यह तेल फॉलिकल्स और बालों को स्वस्थ रखने का काम करता है।

बालों को कुदरती तरीके से बनाता है काला

फॉलिकल्स और स्कैल्प को हेल्दी रखने के साथ कलौंजी का तेल सफेद बालों की समस्या की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। यह फॉलिकल्स में पिगमेंट सेल्स की कमी नहीं होने देता। यह विटिलिगो से पीड़ित महिलाओं को भी राहत देता है। विटिलिगो में त्वचा पर पैच नजर आने लगते हैं और कई हिस्सों में त्वचा अलग रंग की नजर आने लगती है।

बालों की डीप कंडिशनिंग
स्कैल्प में आने वाला कुदरती तेल सीबम बालों को पोषण देता है। हर महिला के सिर में सीबम की मात्रा अलग हो सकती है और इसी कारण किसी के बाल ज्यादा ऑयली या ड्राई होते हैं। इस स्थिति में कलौंजी का असरदार साबित होता है। यह स्कैल्प में ऑयल प्रोडक्शन को सामान्य बनाता है। इससे बाल ऑयली भी नहीं होते और मुलायम भी बने रहते हैं।

बालों में कलौंजी (Kalonji) का इस्तेमाल करने के तरीके


कलौंजी (Kalonji) का तेल

अगर आप बालों के झड़ने या ड्राई स्कैल्प की समस्या से परेशान हैं तो अपनी स्कैल्प पर कलौंजी का तेल लगाएं। यह आपके बालों को नमी प्रदान करेगा और ड्राई स्कैल्प की समस्या को दूर करेगा। इसके लिए कलौंजी के तेल को अपनी हथेली पर मलें और अपने स्कैल्प पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए मसाज करें। इसे करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। कलौंजी के तेल के इस्तेमाल से आपके बालों का झड़ना कम होगा और ड्राई स्कैल्प की समस्या भी दूर होगी।

कलौंजी (Kalonji) हेयर मास्क

अगर आप अपने बालों को मजबूत और घना बनाना चाहते हैं तो उसके लिए कलौंजी से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में दो बड़े चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच कलौंजी का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाकर उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए मसाज करें। इसके बाद बालों को गर्म तौलिए से ढँककर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में किसी सल्फेट फ्री शैंपू से बालों को धो लें।

कलौंजी (Kalonji) स्क्रब

अगर आप बालों में रूसी या गंदगी को दूर करना चाहते हैं तो कलौंजी से बने स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए कलौंजी को मिक्सी में दरदरा पीस कर पाउडर बना लें। अब इसमें थोड़ा सा दूध या पानी डालकर मिक्स करें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। 10 से 15 मिनट के बाद बालों को धो लें। इससे आपके स्कैल्प की डीप क्लीनिंग होगी और स्कैल्प पर जमा गंदगी साफ होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।