कालकाजी मंदिर के सेवादर की पीट-पीटकर हत्या
नयी दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple) में दर्शन करने आए युवकों ने प्रसाद ग्रहण करने को लेकर विवाद में मंदिर के सेवादार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। दक्षिण पूर्वी…
नयी दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली स्थित कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple) में दर्शन करने आए युवकों ने प्रसाद ग्रहण करने को लेकर विवाद में मंदिर के सेवादार की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई।
दक्षिण पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त तिवारी ने आज बताया कि शुक्रवार रात को कुछ युवक मंदिर (Kalkaji Temple) में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार योगेंद्र सिंह (35) से चुन्नी का प्रसाद मांगा और इसी बात पर बहस हो गई। इस दौरान युवकों में सेवादार की जमकर पिटाई कर दी। घायल अवस्था में योगेन्द्र को एम्स में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद वहाँ मौजूद लोगों ने मारपीट करने वालों में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जिसकी पहचान अतुल पांडे (30) के रूप में हुए है। वह दक्षिणपुरी का रहने वाला है।
पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि योगेंद्र सिंह पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple) में सेवादार था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
