24 घण्टे ऑनलाइन

काला नमक चावल भगवान बुद्ध का महाप्रसाद है

सिद्धार्थनगर। सांसद राज्यसभा बृजलाल द्वारा अपने सांसद निधि से जनपद सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में लाइब्रेरी भवन निर्माण एवं पीएचसी भनवापुर में लेबर रूम एवं स्टाफ रूम निर्माण कार्य, विकासखंड शोहरतगढ़ के ग्राम…

24GhanteOnline
February 26, 2025
3 min read

सिद्धार्थनगर। सांसद राज्यसभा बृजलाल द्वारा अपने सांसद निधि से जनपद सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में लाइब्रेरी भवन निर्माण एवं पीएचसी भनवापुर में लेबर रूम एवं स्टाफ रूम निर्माण कार्य, विकासखंड शोहरतगढ़ के ग्राम गुजरौलिया ग्रांट में 07 नग हाई मास्ट लाइट लगाने के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी। सांसद राज्यसभा बृजलाल द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर की उपस्थिति में लाइब्रेरी भवन, पीएचसी भनवापुर में लेबर रूम एवं स्टाफ रूम का शिलान्यास तथा गुजरौलिया ग्रांट में 07 नग हाई मास्ट लाइट कार्य का लोकार्पण किया गया। जनपद सिद्धार्थनगर में सांसद राज्यसभा बृजलाल द्वारा सांसद निधि से वित्तीय वर्ष 2024 - 25 में धनराशि रु 181.08 लाख से निर्मित होने वाले कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद राज्यसभा बृजलाल एवं जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान को जिलाधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद राज्यसभा बृजलाल ने कहा कि मैं इस जिले का निवासी हूं। मै इस जनपद को नोडल जिला के रूप में चयनित किया हूं। कलेक्ट्रेट परिसर में लाइब्रेरी की स्थापना हो जाने से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी और वह अच्छे ढंग से तैयारी कर अपना करियर बना सकते हैं। इसलिए मेरे द्वारा संसद निधि से 62.19 लाख धनराशि लाइब्रेरी भवन के लिए स्वीकृति प्रदान की गई जिसका निर्माण कार्य माह मई तक पूर्ण होगा। माननीय सांसद राज्यसभा द्वारा लाइब्रेरी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होने पर और जनपद में अन्य विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण कराने पर जिलाधिकारी की सराहना की और बधाई दिया गया। उन्होंने कहा मेरे द्वारा 10 पुस्तकें लिखी गई हैं उसका सेट लाइब्रेरी में रखा जाएगा। शिवपति इंटर कॉलेज में मल्टीपरपज हाल बनकर तैयार हो गया है इसका लोकार्पण कल होगा। पीएचसी भनवापुर के भवन की स्थिति बहुत खराब थी लेबर रूम एवं स्टाफ रूम निर्माण हो जाने से चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि मेरा उद्देश्य है जनपद सिद्धार्थनगर का विकास करना। सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल, कपिलवस्तु पिपरहवा का विकास कराना विशेष प्राथमिकता है। काला नमक चावल अब एक्सपोर्ट हो रहा है। काला नमक भगवान बुद्ध का महाप्रसाद है।
जिला अध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने कहा कि माननीय सांसद राज्यसभा द्वारा दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अपने सांसद निधि से दिया है जो विद्यार्थियों युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में अच्छी सुविधा मिलेगी व पीएचसी भनवापुर में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होगी।
जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने सांसद राज्यसभा, जिला अध्यक्ष भाजपा का स्वागत करते हुए धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया गया तथा कलेक्ट्रेट परिवार के तरफ से आभार प्रकट किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचसी भनवापुर में माननीय सांसद राज्यसभा द्वारा लेबर रूम व स्टाफ रूम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसका कार्य शुरू हो गया है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रजत चौरसिया, परियोजना निदेशक डीआरडीए नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, एई सिडको अतुल श्रीवास्तव, जे ई वैभव सिंह, नाजिर कलेक्ट्रेट रमाकांत पाठक, सूरज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें