24 घण्टे ऑनलाइन

आदेश के बावजूद भी नही शुरू हो सका ककरहवा बॉर्डर से ट्रेड रुट

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा बॉर्डर के ट्रेड रुट का आदेश जारी होने के बाद भी गुरुवार को माल वाहनों का आवागमन शुरू नही हो सका, जिससे व्यापरियों में काफी निराशा देखने को मिली। बताते चलें कि व्यापार मंडल…

24GhanteOnline
May 16, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ककरहवा बॉर्डर के ट्रेड रुट का आदेश जारी होने के बाद भी गुरुवार को माल वाहनों का आवागमन शुरू नही हो सका, जिससे व्यापरियों में काफी निराशा देखने को मिली।
बताते चलें कि व्यापार मंडल अध्यक्ष ककरहवा अमन जायसवाल द्वारा वित्त मंत्री भारत सरकार को पिछले वर्ष सीमा शुल्क कार्यालय के माध्यम से ककरहवा बॉर्डर को ट्रेड रुट खोलवाने के लिए ज्ञापन दिया गया था। जिसके क्रम में वित्त मंत्रालय के आदेश पर भारत-नेपाल सीमा ककरहवा का ट्रेड रुट गुरुवार को शुरू होने वाला था और माल वाहनों का आवागमन होना था, जिससे इम्पोर्ट एक्सपोर्ट को लेकर व्यापरियों में काफी उत्साह था, लेकिन विभाग द्वारा व्यस्थित कार्य न होने एवं नेपाल के तरफ से कोई मंत्रालय द्वारा नेपाल के भन्सार कार्यालय पर कोई आदेश न आने से ककरहवा बॉर्डर का ट्रेड रुट गुरुवार को संचालित नही हो सका। जिससे व्यापारियों के मनसूबे पर पानी फिर गया। व्यापरियों की समस्याओं को देखते हुए सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा पर व्यापरियों के साथ निरीक्षक अरविन्द नेगी ने सोनौली से ईडीआई सर्विस सेंटर इंचार्ज मोहित कुमार को बुलवा कर ककरहवा के व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक कर व्यापारियों को किस किस डाकुमेंट की जरूरत है के बारे में बताया तथा ट्रेड रुट शुरू होने में आने वाली बाधाओं को बताते हए कस्टम निरीक्षक अरविंद नेगी ने बताया कि बॉर्डर पर गेट बन रहा है जिससे अभी गाड़ियों को आने जाने में बाधा उतपन्न हो रही है, नेपाल के भन्सार कार्यालय से सम्पर्क स्थापित किया गया लेकिन नेपाल के तरफ से अभी कोई आदेश नेपाल के भन्सार कार्यालय को प्राप्त नही हुई है, जिससे व्यापरियों का सामान इस रूट से नही जा सकता है। इस सम्बंध में जब नेपाल भन्सार निरीक्षक बल बहादुर श्रेष्ठ से सम्पर्क कर जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि अभी नेपाल सरकार से एवं मंत्रालय से अभी हम लोगो को आदेश जारी नही हुआ है, अभी सिर्फ इस रूट से यात्री वाहनों के लिए आने जाने के लिए ही भन्सार की सुविधा है, जैसे ही मंत्रालय द्वारा आदेश जारी होता है तैसे ही ट्रेड रुट के लिए यहां से भन्सार होना शुरू कर दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…