24 घण्टे ऑनलाइन

घर पर ही बनाए रेस्तरां जैसा कड़ाही पनीर, जानें इसको बनाने का तरीका

पनीर का पुलाव बनाएं या पनीर की सब्जी यह हर तरह से अच्‍छा लगता है. पनीर सेहत (Health) के लिए भी काफी अच्छा होता है. शायद यही वजह है कि ज़्यादातर पार्टीज में पनीर की एक डिश जरूर होती है. आपने कड़ाही पनीर कई बार महंगे…

24GhanteOnline
June 4, 2026
3 min read

पनीर का पुलाव बनाएं या पनीर की सब्जी यह हर तरह से अच्‍छा लगता है. पनीर सेहत (Health) के लिए भी काफी अच्छा होता है. शायद यही वजह है कि ज़्यादातर पार्टीज में पनीर की एक डिश जरूर होती है. आपने कड़ाही पनीर कई बार महंगे रेस्तरां (Restaurant) में खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इस सब्जी को बनाने के लिए अपने किचन में हाथ आजमाया है. अगर नहीं, तो इस बार घर पर इस डिश को जरूर ट्राइ करें. इसका स्‍वाद सबको बेहद पसंद आएगा.

आइए जानें कड़ाही पनीर बनाने का तरीका-

कड़ाही पनीर बनाने के लिए सामग्री

पनीर - 300 ग्राम

प्याज - 2 बड़ी (चौकोर टुकड़ों में कटी)

शिमला मिर्च - 1 (चौकोर टुकड़ों में कटी)

टमाटर - 3

हरी मिर्च - 2

काजू - 12

तेल - 2-3 टेबल स्पून

हरा धनिया - 3 टेबल स्पून (बारीक कटा)

हींग - 1 पिंच

जीरा - 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी - 1/3 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच

कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून

अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच

गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम

लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच

नमक - स्वादानुसार

कड़ाही पनीर बनाने का तरीका

कड़ाही पनीर बनाने के लिए पनीर को 1 इंच के लंबे चौकोर टुकड़ों में काट लें, प्याज को चौकोर टुकड़ों में काटें और शिमला मिर्च को पानी से अच्छे से साफ़ करने के बाद इसे भी चौकोर टुकड़ों में काट लें.

इसके बाद गहरे तले वाले एक पैन में 3 चम्मच तेल मद्धम आंच पर गर्म करें और इसमें पनीर के टुकड़े डालकर आराम से चलाएं और 2 मिनट बाद ही गैस बंद कर पनीर के टुकड़ों को कढ़ाई से निकाल लें.

अब इसी पैन में शिमला मिर्च और कटे हुए प्याज डालकर इसे कुरकुरा होने तक चलाते हुए भूनें. इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और काजू को मिक्सी में डालकर इसका बारीक पेस्ट बना लें.

एक बार फिर से पैन को आंच पर चढ़ाएं. अब इसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं फिर इसमें धनिया, हल्दी पाउडर, हींग और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से भून लें. फिर इसमें टमाटर, कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, काजू का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को हल्‍की आंच पर तब तक भूनते रहें जब तक मसाला और तेल अलग अलग न दिखाई देने लगे.

इसके बाद इसमें गरम मसाला और नमक डालकर मिलाएं और ऊपर से आधा कप पानी डालकर मिला लीजिए.

फिर इसमें फ्राई किए हुए पनीर के टुकड़े, शिमला मिर्च और प्याज डालकर अच्छे से मिलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालें. अब इसे ढक्कन से बंद करके 3 से 4 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक सारे मसाले सब्जियों में अच्छे से मिल न जाएं.

अब ढक्कन को खोलकर देखिए कि सब्जी अच्छे से पक गयी है या नहीं. अगर सब्जी पक चुकी है तो इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर ऊपर से हरा धनिया डाल दें.

आप इसे रोटी, नान या पराठे के साथ खा सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।