24 घण्टे ऑनलाइन

लकी नंबर ही विजय रूपाणी के लिए बना 'काल' , जानें पूर्व सीएम का 1206 कनेक्शन

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। विमान में सवार हर एक शख्स और दुर्घटनाग्रस्त हुई बिल्डिंग में मौजूद हर एक इंसान के सपने, उम्मीदें, आशाएं और जिंदगी एक ही पल में खत्म हो गईं। इन्हीं में शामिल थे…

24GhanteOnline
June 13, 2025
2 min read

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। विमान में सवार हर एक शख्स और दुर्घटनाग्रस्त हुई बिल्डिंग में मौजूद हर एक इंसान के सपने, उम्मीदें, आशाएं और जिंदगी एक ही पल में खत्म हो गईं। इन्हीं में शामिल थे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) । वह अपनी पत्नी अंजलि रूपाणी को लेने के लिए लंदन जा रहे थे। अब इस हादसे और रूपाणी के लकी नंबर के बीच का कनेक्शन लोगों को हैरान कर रहा है।

गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान A171 टेक ऑफ करने के मात्र दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया था। इस हादसे में फ्लाइट में बैठे 240 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। घटना में गुजरात के एक्स सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। रूपाणी विमान (Vijay Rupani) में सीट नंबर 2डी पर बैठे थे। सूत्रों के अनुसार रूपाणी 1206 को अपना लकी नंबर मानते थे। वह अपने सभी बड़े काम इसी नंबर के अनुसार करना पसंद करते थे। लेकिन 12/06 के दिन ही हादसे में उनकी मौत हो गई।

Vijay Rupani Lucky Number: गुजरात पूर्व सीएम विजय रूपाणी लकी नंबर की कहानी

बताया जा रहा है कि विजय रूपाणी (Vijay Rupani) 1206 नंबर को अपने भाग्य से जोड़कर देखते थे। यही कारण था कि उन्होंने अपनी पहली स्कूटी इसी नंबर से ली थी। इतना ही नहीं रूपाणी की पहली कार से लेकर बाकी सभी कारों के नंबर भी 1206 ही हैं। रूपाणी मानते थे कि इस नंबर के साथ उनका सब कुछ अच्छा ही होगा। लेकिन नियती के खेल में यही नंबर रूपाणी की जिंदगी का आखिरी दिन बन गया।

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा चमत्कार! आग के बीच भी भगवद गीता रही सुरक्षित


रूपाणी लंदन की फैमिली ट्रिप पर पहले ही जाने वाले थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पंजाब के भाजपा चीफ सुनील जाखड़ ने बताया कि रूपाणी पंजाब प्रभारी थे। लुधियाना में होने वाले पश्चिम उपचुनाव के चलते ही रूपाणी ने 5 जून से 12 जून तक ब्रिटेन की अपनी फैमिली ट्रिप को कैंसिल किया था। उपचुनाव के बाद उन्होंने 12 जून को लंदन जाने के लिए एयर इंडिया की टिकट बुक करवाई थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।