24 घण्टे ऑनलाइन

Google पर 67 लिखते ही हो जाएगा Shock, ट्राई जरूर करें ये दिलचस्प चीज

Google हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, हर छोटी से बड़ी चीज के लिए हम गूगल सर्च का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल के पास कुछ ऐसे मजेदार फीचर्स और ट्रिक्स भी हैं जो यूजर्स को सरप्राइज करने के…

24GhanteOnline
December 25, 2025
2 min read

Google हम सभी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है, हर छोटी से बड़ी चीज के लिए हम गूगल सर्च का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि गूगल के पास कुछ ऐसे मजेदार फीचर्स और ट्रिक्स भी हैं जो यूजर्स को सरप्राइज करने के लिए डिजाइन किए गए हैं. Google पर 67 नंबर खूब सर्च किया जा रहा है, लेकिन ये नंबर क्या है और इसे डालकर सर्च करने से क्या होगा… 67 नंबर का गूगल सर्च रिजल्ट बहुत ही दिलचस्प और मजेदार है. जब आप भी इस ट्रिक को ट्राई करेंगे तो आप भी एक बार के लिए तो Shock हो जाएंगे लेकिन अगले ही पल आपको लगेगा कि ये ट्रिक तो कमाल की है.

67 Search करने से क्या होता है?


गूगल सर्च बार में 67 या 6-7 टाइप कर सर्च करें, जैसे ही आपके सामने सर्च रिजल्ट आएगा आपके कंप्यूटर की स्क्रीन अचानक कुछ सेकंड के लिए हिलने लगेगी. अचानक हुई हलचल से बहुत से यूजर्स हैरान रह गए हैं, ये ट्रिक न केवल कंप्यूटर/लैपटॉप बल्कि फोन पर भी काम करती है. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है…ये कोई बग या हार्डवेयर की समस्या नहीं है बल्कि ये एक मजेदार फीचर है. यह पूरी तरह से मनोरंजन के लिए एक ट्रिक है.

ऐसे करें ट्राई


फोन, कंप्यूटर या फिर लैपटॉप पर Google ओपन करें.
सर्च बार में Type 67 लिखकर एंटर करें.
कुछ सेकंड के लिए स्क्रीन शेक होने लगेगी.

क्या ये सेफ है?


बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा होगा कि क्या ये फीचर सेफ है? हां, ये फीचर पूरी तरह से मनोरंजन के लिए है. कुछ सेकंड तक हिलने के बाद, मोबाइल या फिर लैपटॉप की स्क्रीन अपने आप नॉर्मल हो जाएगी. अगर किसी वजह से इफ़ेक्ट बना रहता है, तो पेज को रिफ़्रेश करने या बैक बटन पर क्लिक करें, डिस्प्ले ठीक हो जाएगी.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।