24 घण्टे ऑनलाइन

देश की सबसे तेजी से बिकने वाली EV! टाटा- महिंद्रा को दी टक्कर

JSW MG मोटर इंडिया ने हाल ही में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर ने लॉन्च के लगभग 400 दिनों के अंदर 50,000 यूनिट्स की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है.…

24GhanteOnline
November 22, 2025
3 min read

JSW MG मोटर इंडिया ने हाल ही में एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. कंपनी ने घोषणा की है कि इसकी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार एमजी विंडसर ने लॉन्च के लगभग 400 दिनों के अंदर 50,000 यूनिट्स की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है. अक्टूबर 2024 में प्रोडक्शन शुरू होने के बाद ये आंकड़ा बेहद कम समय में हासिल होना बताता है कि भारतीय ग्राहक इस इलेक्ट्रिक कार को कितनी तेजी से अपना रहे हैं. औसतन हर दिन 125 ग्राहक विंडसर ईवी को खरीद रहे हैं, जिससे ये कार देश की सबसे तेजी से बिकने वाली फोर-व्हीलर ईवी बन गई है.

बेहतर रेंज और पावर का कॉम्बो

JSW MG ने हाल ही में विंडसर ईवी का प्रो वेरिएंट मार्केट में उतारा है, जिसे खासतौर पर लंबी रेंज और बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 52.9kWh का LFP बैटरी पैक मिलता है, जिसकी ARAI-सर्टिफाइड रेंज 449 किलोमीटर है. ये रेंज स्टैंडर्ड वेरिएंट की 38kWh बैटरी के मुकाबले काफी ज्यादा है, जिसकी रेंज 332 किलोमीटर है.

इसमें दिलचस्प बात ये है कि रेंज बढ़ने के बावजूद कार का 136hp पावर आउटपुट 200 एनएम टॉर्क वहीं रखा गया है, जिससे ड्राइविंग फील बढ़िया होती है. ये मॉडल फ्रंट-व्हील ड्राइव लेआउट पर ही बेस्ड है.

चार्जिंग टेक्नोलॉजी और सुविधा

चार्जिंग के मामले में विंडसर EV प्रो काफी दमदार है. 7.4kW AC चार्जर से बैटरी लगभग 9.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. 60kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में केवल 50 मिनट का समय लगता है.

स्टाइलिंग और डिजाइन में हल्के अपडेट

JSW MG ने कार के बाहरी डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है, लेकिन 18-इंच के एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन इसे और प्रीमियम लुक देता है. कार में आगे और पीछे कनेक्टेड LED लाइटबार, स्प्लिट हेडलाइट सेटअप, फ्लश डोर हैंडल और MPV-हैचबैक जैसा हाइब्रिड फॉर्म फैक्टर दिया गया है.

विंडसर EV प्रो तीन नए कलर सेलाडॉन ब्लू, ग्लेज रेड और ऑरोरा सिल्वर में आती है. बूट स्पेस 579 लीटर है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 604 लीटर मिलता है.

इंटीरियर और फीचर्स में बड़ा अपग्रेड

कार के इंटीरियर में बेज थीम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल के ब्लैक इंटीरियर से अलग बनाता है.
V2V (व्हीकल टू व्हीकल)
V2L (व्हीकल टू लोड)

इन तकनीकों के माध्यम से ये कार दूसरे EVs और बाहरी डिवाइस को चार्ज करने में सक्षम है. इसके अलावा इसमें लेवल 2 ADAS, पावर्ड टेलगेट और बेहतर कम्फर्ट फीचर्स भी शामिल किए गए हैं.

Tags:JSW MG

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…