हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’
चंडीगढ़। भारतीय सेना से चार साल की सेवा पूरी करके हरियाणा के अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने वापस आएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही अग्निवीरों का पहला समूह आए, तो उन्हें तुरंत ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएं।…

चंडीगढ़। भारतीय सेना से चार साल की सेवा पूरी करके हरियाणा के अग्निवीरों का पहला बैच अगले महीने वापस आएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जैसे ही अग्निवीरों का पहला समूह आए, तो उन्हें तुरंत ज्वाइनिंग लेटर दिए जाएं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को चंडीगढ़ में पंचनद शोध संस्थान द्वारा आयोजित 33वां वार्षिक व्याख्यान पूर्व-लोकमंथन कार्यक्रम में यह बात कही। ‘हम भारत के लोग, हमारा दायित्व’ की थीम पर आधारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंचनद शोध संस्थान को 11 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।
अग्निवीरों के लिए उठाए कदम साझा करते हुए कहा कि ग्रुप सी के सामान्य पदों पर पांच प्रतिशत और पुलिस, जेल, वन व खनन सहित चिह्नित विभागों में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। प्रवेश परीक्षाओं और चयनित पदों पर शारीरिक जांच से संबंधित छूट भी दी जाएगी।
वर्ष 2022-23 में भर्ती हुए 2227 अग्निवीरों का पहला बैच नवंबर में सेवा पूरी करेगा। वर्ष 2027 में 2,893 और 2028 में 2,108 अग्निवीरों के सेवा पूरी करके लौटने का अनुमान है। इनके लिए पुलिस, जेल, वन विभाग और आपदा प्रबंधन में 3685 पदों की मंजूरी दी गई है।
विकसित भारत की यात्रा में शामिल होने की अपील
मुख्यमंत्री ने हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लागू की गई योजना की जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में युवाओं, विश्वविद्यालयों और संस्थाओं से भाग लेने का आह्वान किया है। इस साझा संकल्प में हरियाणा भी एक महत्वपूर्ण भागीदार है।
प्रदेश के जवान देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, किसान देश के खाद्यान्न भंडार को भरने में योगदान देते हैं और खिलाड़ी अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन करते हैं। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर देना और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। आज बेटियां रक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।
कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव एवं आयोजक डा. सच्चिदानंद जोशी, पंचनद शोध संस्थान के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला और मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डा. राज नेहरू ने भी अपनी बात रखी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…
अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…
जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना
जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…
CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…
