24 घण्टे ऑनलाइन

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की नातिन की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

गया। बिहार के गया जिले की पुलिस में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की नातिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी (Sushma Devi) के रूप में हुई है। सुषमा पूर्व सीएम के…

24GhanteOnline
April 9, 2025
3 min read

गया। बिहार के गया जिले की पुलिस में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की नातिन की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान सुषमा देवी (Sushma Devi) के रूप में हुई है। सुषमा पूर्व सीएम के भांजे की बेटी थी।

वो अतरी ब्लॉक में विकास मित्र के पद पर काम करती थी, जबकि आरोपी पति रमेश पटना में ट्रक चलाता है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे आरोपी ने घर में ही पत्नी के सीने में गोली मार दी और देसी कट्टा फेंककर फरार हो गया। दोनों की 14 साल पहले इंटरकास्ट मैरिज हुई थी। दोनों के 3 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना अतरी प्रखंड के टेटूआ गांव की है।

वारदात के वक्त मृतका की बहन और बच्चे घर पर दूसरे कमरे में ही थे। गोली की आवाज सुनते ही मृतका की बहन और बच्चे मौके पर पहुंचे। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सुषमा के घर पहुंचे। फिर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

गांव के लोगों ने बताया कि 14 साल पहले बेलागंज थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के रहने वाले रमेश सिंह से सुषमा की अंतरजातीय शादी हुई थी। दोनों को तीन बच्चे हैं, जिनमें 13 और 5 साल की बेटी है, जबकि 8 साल का एक बेटा है। गांव के कुछ लोगों ने नाम न छापने की रिक्वेस्ट पर बताया, ‘सुषमा सुंदर थी और मिलनसार स्वभाव की थी। सुषमा का ये स्वभाव रमेश को पसंद नहीं था। इसी वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।’

शादी के बाद रमेश ने अपना घर बेचा, जमाई बनकर रहता था


शादी के बाद रमेश सिंह ने अपना घर बेच दिया था और पत्नी सुषमा के साथ उसके घर में ही जमाई बनकर रहने लगा था। मृतका की बहन पूनम का कहना है कि, ’11 बजे वाली बस से जीजा पटना से गया पहुंचे। आंगन में घूम रहे थे। फिर जिस कमरे में दीदी थी, वहां चले गए और लॉक कर लिया।

पूनम ने बताया कि, मैंने शोर मचाना शुरू किया, आसपास के लोग घर आए। फिर दीदी को उठाकर सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक दीदी की मौत हो चुकी थी।’जीजा के दो भाई हैं। भाई-भौजाई ने हत्या करवाई है। हम चार बहन और एक भाई हैं। वो मुझे भी गोली मारने आ रहे थे। मैंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।’

OMG! ढाई साल में 25 बार मां बनी महिला, 5 बार हुई नसबंदी; स्वास्थ्य विभाग के उड़े होश


सुषमा का पति रमेश पटना से हर रविवार की सुबह गांव आता था, लेकिन इस बार रमेश बुधवार को गांव आया और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इधर, सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को चारों तरफ से घेर लिया। वहीं, गया एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।