24 घण्टे ऑनलाइन

कम पैसों में लंबी वैलिडिटी, Jio का नया 28-Day प्लान

आप भी अगर डुअल सिम फोन में Reliance Jio और Airtel कंपनी की सिम चलाते हैं तो आपको रिचार्ज से पहले इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर किस कंपनी के पास 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान है? हम आज आपको दोनों…

24GhanteOnline
December 5, 2025
2 min read

आप भी अगर डुअल सिम फोन में Reliance Jio और Airtel कंपनी की सिम चलाते हैं तो आपको रिचार्ज से पहले इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए कि आखिर किस कंपनी के पास 28 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता रिचार्ज प्लान है? हम आज आपको दोनों ही कंपनियों के सबसे सस्ते 28 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत और बेनिफिट्स के बीच का अंतर समाझने वाले हैं जिससे कि आपको रिचार्ज से पहले सही जानकारी मिले और आप अपने लिए सही प्लान चुन पाएं.

Jio 189 Plan Details


189 रुपए वाले प्लान के साथ जियो की तरफ से प्रीपेड यूजर्स को 2 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाता है, डेटा खत्म होने के बाद स्पीड लिमिट कम होकर 64kbps कर दी जाएगी. डेटा के अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस दिए जाएंगे.

Jio 189 Plan Validity


189 रुपए वाले जियो प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी दी जाती है. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्रीपेड प्लान के साथ आप लोगों को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का फायदा भी मिलेगा.

Airtel 199 Plan Details


एयरटेल कंपनी का 28 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे सस्ता प्लान रिलायंस जियो से 10 रुपए महंगा है. अगर आप एयरटेल कंपनी के प्रीपेड यूजर हैं तो आपको 189 रुपए के बजाय 199 रुपए खर्च करने होंगे. ये प्लान भी हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा, फ्री कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस देता है. 10 रुपए ज्यादा खर्च करने पर ये प्लान ज्यादा एसएमएस का फायदा देता है, जहां एक ओर जियो केवल 300 एसएमएस दे रहा है तो वहीं एयरटेल का ये प्लान डेली 100 एसएमएस का फायदा ऑफर कर रहा है.

Airtel 199 Plan Validity


199 रुपए वाले एयरटेल प्लान के साथ भी 28 दिन की वैलिडिटी दी जा रही है. एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो 10 रुपए एक्स्ट्रा खर्च करने पर न केवल ज्यादा एसएमएस बल्कि स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Perplexity Pro AI का भी बेनिफिट मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।