24 घण्टे ऑनलाइन

कम बजट में लैपटॉप, ₹12,900 में 8 घंटे की बैटरी लाइफ

15 हजार रुपए तक के बजट में बढ़िया बैटरी लाइफ ऑफर करने वाला Laptop चाहिए? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस प्राइस रेंज में ऐसा कौन सा लैपटॉप है जो बढ़िया बैटरी लाइफ देता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आपके लिए…

24GhanteOnline
December 31, 2025
2 min read
कम बजट में लैपटॉप, ₹12,900 में 8 घंटे की बैटरी लाइफ

15 हजार रुपए तक के बजट में बढ़िया बैटरी लाइफ ऑफर करने वाला Laptop चाहिए? लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस प्राइस रेंज में ऐसा कौन सा लैपटॉप है जो बढ़िया बैटरी लाइफ देता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम आज आपके लिए इस रेंज में एक ऐसा लैपटॉप ढूंढकर लाए हैं जो 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आता है. इस लैपटॉप का नाम JioBook 11, आइए आपको बताते हैं कि इस लैपटॉप में बढ़िया बैकअप के अलावा और क्या कुछ खास मिलता है?

JioBook 11 Price in India


इस सस्ते और अर्फोडेबल लैपटॉप की कीमत 12 हजार 990 रुपए है, अमेजन पर इस लैपटॉप को 48 फीसदी छूट के साथ बेचा जा रहा है. इस लैपटॉप के साथ 619 रुपए प्रतिमाह की शुरुआती ईएमआई और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिल रही है.

JioBook 11 Specifications


Android 4G पर काम करने वाला ये लैपटॉप आप लोगों को लाइफटाइम ऑफिस के साथ मिलेगा. इस सिस्टम में ऑक्टा कोर Mediatek 8788 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी. 11.6 इंच डिस्प्ले के साथ आने वाले इस लैपटॉप का वजन 1 किलोग्राम से भी कम है, इस सिस्टम का भार केवल 990 ग्राम है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई और सिम सपोर्ट की सुविधा मिलती है.

इस लैपटॉप में जियो स्टोर है जिसके जरिए आप अपनी पसंद के एंड्रॉयड ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं. इस लैपटॉप के साथ एक साल के लिए बिना एक्सट्रा पैसे खर्च किए 100 जीबी स्टोरेज भी मिलेगी. ये लैपटॉप एंटी ग्लेयर, एचडी वेबकैम और स्टीरियो साउंड और वायरलेस प्रिंटिंग जैसे फीचर्स से लैस है.

JioBook 11 Alternatives


15 हजार रुपए से कम प्राइस में जियोबुक 11 की टक्कर Primebook 2 Neo 2025 से होगी. इस सिस्टम को अमेजन पर 40 फीसदी की छूट के बाद 14 हजार 990 रुपए में बेचा जा रहा है. इस लैपटॉप में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, मीडियाटेक हीलियो जी99 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 15 पर काम करता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…