Jio के प्लान में मिलेगी 336 दिन की वैलिडिटी, रिचार्ज से पहले चेक करें बेनिफिट्स
अगर आपके पास भी Jio कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कंपनी के पास कौन सा ऐसा प्लान है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है? हम आज आपके लिए एक ऐसा अर्फोडेबल प्लान ढूंढकर लाए हैं जो केवल 1748…
अगर आपके पास भी Jio कंपनी की प्रीपेड सिम है तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि कंपनी के पास कौन सा ऐसा प्लान है जो कम कीमत में लंबी वैलिडिटी ऑफर करता है? हम आज आपके लिए एक ऐसा अर्फोडेबल प्लान ढूंढकर लाए हैं जो केवल 1748 रुपए में 336 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है. आइए आपको इस प्लान के साथ कौन-कौन से बेनिफिट्स मिलते हैं?
Jio 1748 Plan Details
अगर आपको डेटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ कॉलिंग वाला प्लान चाहिए तो 1748 रुपए वाला ये प्लान पसंद आ सकता है. घर पर वाई-फाई लगे होने की वजह से बहुत से लोग अपने माता-पिता के लिए ये प्लान चुनते हैं, क्योंकि डेटा की जरूरत वाई-फाई से पूरी हो जाती है और कॉलिंग की जरूरत ये सस्ता प्लान पूरी कर देता है. ये प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ 3600 एसएमएस भी ऑफर करता है, लेकिन ये प्लान डेटा नहीं देता है. अगर आपको जरूरत पड़ती है तो आप अलग से डेटा पैक खरीद सकते हैं.
Jio 1748 Plan Validity
1748 रुपए वाले इस प्लान के साथ आप लोगों को 336 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. रिलायंस Jio का ये रिचार्ज प्लान कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है जैसे कि आप लोगों को इस प्लान के साथ जियो टीवी और जियो क्लाउड का फ्री एक्सेस मिलेगा.
क्या एयरटेल के पास भी है ऐसा प्लान?
Airtel कंपनी के पास भी यूजर्स के लिए केवल कॉलिंग वाला प्लान उपलब्ध है लेकिन जियो यूजर्स की तुलना एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. एयरटेल कंपनी का प्लान 1849 रुपए का है, 101 रुपए ज्यादा खर्च करने पर कंपनी की तरफ से आप लोगों को 336 दिन के बजाय 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ये प्लान 3600 एसएमएस का भी फायदा देता है, एडिशनल बेनिफट्स की बात करें तो ये प्लान स्पैम अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Perplexity Pro AI का फायदा भी देता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
