सबसे सस्ते Laptop की कीमत में भारी कटौती! Jio ने घटाए लैपटॉप के दाम
भला कौन ही होगा जो सबसे सस्ता Laptop खरीदना नहीं चाहेगा, महंगाई के इस दौर में Jio ने लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए अपने सबसे अर्फोडेबल लैपटॉप को और भी ज्यादा सस्ता बना दिया है. दरअसल, कंपनी ने JioBook 11 की कीमत में भारी…
भला कौन ही होगा जो सबसे सस्ता Laptop खरीदना नहीं चाहेगा, महंगाई के इस दौर में Jio ने लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए अपने सबसे अर्फोडेबल लैपटॉप को और भी ज्यादा सस्ता बना दिया है. दरअसल, कंपनी ने JioBook 11 की कीमत में भारी कटौती कर दी है. डुअल बैंड वाई-फाई और Android 4G वाले इस Laptop के साथ कंपनी की तरफ से Office का भी एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है. इस लैपटॉप को किस कीमत में भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था और अब कंपनी द्वारा कीमत में कटौती के बाद ये
लैपटॉप (Laptop) किस कीमत में उपलब्ध है? आइए जानते हैं.
b
टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, 4G LTE कनेक्टिविटी वाले इस अर्फोडेबल लैपटॉप को 16 हजार 499 रुपए में ग्राहकों के लिए लॉन्च किया था, अब इस लैपटॉप की कीमत 4009 रुपए कम कर दी गई है. कीमत में कटौती के बाद अब Amazon पर ये लैपटॉप आप लोगों को 12490 रुपए में मिल जाएगा. ये लैपटॉप आप लोगों को अमेजन के अलावा जियो मार्ट, जियो स्टोर पर मिल जाएगा.
JioBook 11 Specifications
990 ग्राम वजन वाले इस सुपर लाइट और अर्फोडेबल लैपटॉप में 11.6 इंच की स्क्रीन दी गई है. इस लैपटॉप में 4 जीबी रैम, डुअल बैंड वाई-फाई, सिम कार्ड के जरिए 4G LTE, एंटी ग्लेयर एचडी डिस्प्ले और बेहतरीन साउंड के लिए इस डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं.
अमेजन पर लिस्टिंग के मुताबिक, ये लैपटॉप सिंगल चार्ज पर 8 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. एक साल की वारंटी के साथ आने वाले इस लैपटॉप में Mediatek MT 8788 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, साथ में 4 जीबी LPDDR4 रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है. ये लैपटॉप स्टूडेंट्स के लिए परफेक्ट है जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए नई चीजें सीखना चाहते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
