24 घण्टे ऑनलाइन

Jio का न्यू ईयर धमाका, लॉन्च हुआ सस्ता प्लान; मिलेंगे इतने बेनिफिट्स

Mukesh Ambani की Reliance Jio ने करोड़ों यूजर्स के लिए 500 रुपए की कीमत वाला नया Happy New Year 2026 Prepaid Plan पेश किया है. ये नया प्लान डेटा, वॉयस और ओटीटी सब्सक्रिप्शन का फ्री एक्सेस ऑफर करता है. इस प्लान के साथ…

24GhanteOnline
December 15, 2025
2 min read

Mukesh Ambani की Reliance Jio ने करोड़ों यूजर्स के लिए 500 रुपए की कीमत वाला नया Happy New Year 2026 Prepaid Plan पेश किया है. ये नया प्लान डेटा, वॉयस और ओटीटी सब्सक्रिप्शन का फ्री एक्सेस ऑफर करता है. इस प्लान के साथ आपको कितना जीबी डेटा और कौन-कौन से ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलेगा? आइए आपको बताते हैं.

Jio 500 Plan Validity


500 रुपए वाले इस जियो प्लान के साथ 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और ये प्लान हर रोज 2 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगा. इसके अलावा आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. 28 दिन की वैलिडिटी और हर रोज 2 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 56 जीबी हाई स्पीड डेटा का फायदा देगा. 5जी फोन और जियो के 5जी नेटवर्क में रहने वाले लोगों को इस प्लान के साथ Unlimited 5G Data का भी फायदा मिलेगा.

Jio OTT Plan: मिलेंगे कई ओटीटी बेनिफिट्स


अगर आप भी ओटीटी लवर हैं तो रिलायंस जियो का ये नया प्लान आपको भी पसंद आएगा क्योंकि इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से एक नहीं बल्कि कई ओटीटी ऐप्स का फायदा मिल रहा है. 500 रुपए वाले इस नए जियो प्लान के साथ प्रीपेड यूजर्स को Amazon Prime Video Mobile Edition, यूट्यूब प्रीमियम, JioHotstar (Mobile/TV), जी5, Discovery+, सोनी लिव, Sun NXT, Planet Marathi, लायंसगेट प्ले, Chaupal, FanCode और Hoichoi जैसे ऐप्स का फायदा मिलेगा.

Jio Gemini Offer


Jio 18 साल और उससे ज्यादा उम्र के यूजर्स को 35100 रुपए की कीमत वाला 18 महीने वाला फ्री Google Gemini Pro प्लान भी दे रहा है. एक्स्ट्रा फायदों में 50GB फ्री JioAICloud स्टोरेज, Jio Finance के ज़रिए Jio Gold पर 1 परसेंट एक्स्ट्रा और नए कनेक्शन पर दो महीने का फ्री JioHome ट्रायल फायदा मिलेगा. इस प्लान के खत्म होने के बाद अगर आप जेमिनी का फायदा उठाते रहना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कम से कम 349 रुपए वाले प्लान को खरीदना होगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…