24 घण्टे ऑनलाइन

स्ट्रीमिंग यूजर्स को झटका, Jio Hotstar ने बढ़ाई कीमत

OTT लवर्स को Jio Hotstar ने जोरदार झटका दिया है, कंपनी ने ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए सुपर और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने बताया कि नए प्लान्स की कीमतें 28 जनवरी 2026 से लागू…

24GhanteOnline
January 20, 2026
2 min read
स्ट्रीमिंग यूजर्स को झटका, Jio Hotstar ने बढ़ाई कीमत

OTT लवर्स को Jio Hotstar ने जोरदार झटका दिया है, कंपनी ने ग्राहकों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए सुपर और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने बताया कि नए प्लान्स की कीमतें 28 जनवरी 2026 से लागू होंगी। JioHotstar ने कहा कि मौजूदा सब्सक्राइबर तब तक मौजूदा कीमतों पर बने रहेंगे जब तक मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। एक बार पुराना प्लान एक्सपायर हुआ तो यूजर्स को बढ़ी हुई कीमत चुकानी होगी।

Jio Hotstar Super Plan Price


सुपर के क्वार्टर प्लान की पुरानी कीमत 299 रुपए थी, लेकिन अब 28 जनवरी 2026 से इस प्लान के लिए 349 रुपए खर्च करने होंगे, यानी 50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं, सुपर टायर के एनुअल सब्सक्रिप्शन के लिए अब यूजर्स को 899 रुपए के बजाय 1099 रुपए यानी 200 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे। अगर आप सुपर सब्सक्रिप्शन प्लान खरीदते हैं तो विज्ञापन के साथ आप दो डिवाइस पर जियो हॉटस्टार को एक्सेस कर पाएंगे।

Jio Hotstar Premium Plan Price


प्रीमियम टायर के क्वार्टर प्लान की पुरानी कीमत 499 रुपए थी, लेकिन अब 28 जनवरी के बाद इसी प्लान के लिए आप लोगों को 699 रुपए खर्च करने होंगे। इसका मतलब ये प्लान आपको 200 रुपए महंगा पड़ेगा। वहीं प्रीमियम टायर के एनुअल प्लान की कीमत 1499 रुपए से बढ़कर 2199 रुपए हो जाएगी। इसका मतलब इस एनुअल प्लान के लिए आपको पहले की तुलना अब 700 रुपए ज्यादा खर्च करने होंगे।

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन खरीदने वाले यूजर्स को कंपनी की तरफ से 4 डिवाइस पर जियो हॉटस्टार का एक्सेस, लाइव स्पोर्ट्स और लाइव शो को छोड़कर बाकी सभी कंटेंट में Ad फ्री एक्सपीरियंस मिलता है।

ध्यान दें: नए स्ट्रक्चर के तहत, नए यूजर्स के लिए सुपर और प्रीमियम टियर में हॉलीवुड कंटेंट डिफ़ॉल्ट रूप से शामिल होगा। मोबाइल-टियर सब्सक्राइबर एक ऑप्शनल ऐड-ऑन के जरिए हॉलीवुड टाइटल एक्सेस कर सकेंगे, जिससे वह अपनी देखने की पसंद के हिसाब से अपना सब्सक्रिप्शन कस्टमाइज कर पाएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…