Jio के ये रिचार्ज प्लान हैं सबसे ज्यादा पैसा वसूल, कम कीमत में भरपूर फायदे
नया साल शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी जियो के प्लान की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है. यानी यह सही मौका है जब आप जियो के वैल्यू फॉर मनी प्लान को खरीद सकते हैं. यहां हम आपको जियो के ऐसे ही 5 रिचार्ज प्लान के बारे में बता…

नया साल शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी जियो के प्लान की कीमत में बढ़ोतरी नहीं हुई है. यानी यह सही मौका है जब आप जियो के वैल्यू फॉर मनी प्लान को खरीद सकते हैं. यहां हम आपको जियो के ऐसे ही 5 रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं जो हर किसी के लिए बेस्ट प्लान हो सकते हैं. यह प्लान कम बजट से लेकर लॉन्ग वैलिडिटी और AI बेनिफिट्स तक, Jio के ये प्लान हर तरह के यूजर की जरूरत को पूरा करते हैं. खास बात यह है कि कुछ प्लान्स में Google Gemini और JioHotstar जैसे महंगे सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिल रहे हैं. यही वजह है कि ये प्लान 2026 में सबसे ज्यादा पैसा वसूल हैं. इन प्लान की शुरुआती कीमत भी 198 रुपये है. चलिए देखते हैं लिस्ट.
₹198 Jio प्लान
198 रुपये वाला Jio का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम समय के लिए ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करना चाहते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिन की है, जिसमें कुल 28GB डेटा मिलता है. इसमें रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है और इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा मिलती है. इसके अलावा JioTV और JioAICloud का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है, जिससे एंटरटेनमेंट और क्लाउड स्टोरेज दोनों का फायदा मिलता है. इस प्लान में 5G यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलता है.
₹299 Jio प्लान: बैलेंस्ड यूजर्स के लिए बेस्ट
₹299 का Jio रिचार्ज प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 42GB डेटा मिलता है. यूजर्स को रोज 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो डेली इंटरनेट यूज के लिए काफी है. इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन शामिल हैं. JioTV और JioAICloud सब्सक्रिप्शन के साथ यह प्लान स्टूडेंट्स और ऑफिस यूजर्स के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
₹579 प्लान: लंबी वैलिडिटी और 84GB डेटा
₹579 वाला प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 84GB डेटा मिलता है. इसमें रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया आराम से चलाया जा सकता है. अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा इस प्लान को बेस्ट ऑप्शन बनाती है. JioTV और JioAICloud के साथ यह प्लान मिड-रेंज यूजर्स के लिए पैसा वसूल साबित होता है.
₹899 प्लान: Google Gemini और OTT का फायदा
₹899 का Jio प्लान प्रीमियम यूजर्स के लिए है, जिसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में 2GB प्रतिदिन डेटा के साथ 20GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जाता है, यानी कुल 200GB डेटा मिलता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान है, जिसकी कीमत करीब ₹35100 बताई गई है. इसके अलावा JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन, JioAICloud का 50GB फ्री स्टोरेज और अनलिमिटेड 5G डेटा जैसे फायदे भी शामिल हैं. इस प्लान के साथ जियो अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करता है.
₹999 प्लान: सस्ता लेकिन खूब सारा डेटा
₹999 वाला Jio प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें कुल 196GB डेटा मिलता है. यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा दी जाती है. इस प्लान के साथ भी जियो अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है. इस प्लान में भी Google Gemini Pro का 18 महीने का फ्री एक्सेस, JioHotstar सब्सक्रिप्शन और JioAICloud का 50GB स्टोरेज शामिल है. साथ ही JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल इस प्लान को और आकर्षक बनाता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
