24 घण्टे ऑनलाइन

CNAP है ज्यादा भरोसेमंद, जानें कैसे है Truecaller से अलग और बेहतर

अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हर कोई परेशान रहता है, यही वजह है कि Spam Alert से लेकर Caller के नाम तक की जानकारी के लिए लोग सालों से थर्ड पार्टी ऐप्स (Truecaller जैसे एप्लिकेशन) पर निर्भर हैं. ट्रूकॉलर को अब एक ऐसे…

24GhanteOnline
December 30, 2025
3 min read

अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हर कोई परेशान रहता है, यही वजह है कि Spam Alert से लेकर Caller के नाम तक की जानकारी के लिए लोग सालों से थर्ड पार्टी ऐप्स (Truecaller जैसे एप्लिकेशन) पर निर्भर हैं. ट्रूकॉलर को अब एक ऐसे सिस्टम से चुनौती मिल रही है जो सीधे टेलीकॉम नेटवर्क में बनाया गया है. भारत का कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन (CNAP) फ्रेमवर्क सख्त SIM-बाइंडिंग नियमों के साथ मिलकर काम करेगा. ये इस बात का संकेत देता है कि कॉलर की पहचान के लिए तरीका बदल रहा है, थर्ड पार्टी ऐप्स डेटाबेस के आधार पर आपको कॉलर के नाम की जानकारी देते हैं लेकिन वहीं भारत का ये नया फ्रेमवर्क ऑपरेटर-कंट्रोल्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में लाया जा रहा है.

CNAP है ज्यादा भरोसेमंद


टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, CNAP कॉलर का रजिस्टर्ड नाम दिखाता है, जो SIM जारी करते समय KYC के दौरान दिया गया है. यह जानकारी इनकमिंग कॉल के समय सीधे मोबाइल नेटवर्क के ज़रिए दी जाती है. ऐप-बेस्ड कॉलर ID सिस्टम के उलट, CNAP इंटरनेट कनेक्टिविटी, कॉन्टैक्ट सिंकिंग या यूज़र द्वारा बनाए गए लेबल पर निर्भर नहीं करता है. स्क्रीन पर दिखाया गया नाम ऑफिशियल टेलीकॉम डेटाबेस में रिकॉर्ड की गई पहचान को दिखाता है, जिससे इसे छिपाना या बदलना मुश्किल हो जाता है.

वहीं, दूसरी ओर Truecaller के डेटाबेस में कॉलर का नाम अकाउंट बनाते वक्त जो दिया गया है, वही कॉल आने पर शो करता है. अकाउंट बनाते वक्त किसी ने सही नाम दिया या नहीं, ये वेरिफाई नहीं होता है. इसके अलावा इस नाम को अकाउंट की सेटिंग में जाकर बदला भी जा सकता है. ऐसे में सरकार का CNAP कॉलर की जानकारी के लिए ज्यादा भरोसेमंद साबित होगा.

Jio-Airtel-Vi-BSNL ने इन राज्यों में शुरू की CNAP सर्विस


CNAP की पहुंच धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने पहले ही कई इलाकों में इस फीचर को एक्टिवेट या टेस्ट कर लिया है. Reliance Jio का लाइव नेटवर्क सबसे बड़ा है क्योंकि कंपनी ने केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश पूर्व और पश्चिम, बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, असम, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में CNAP को शुरू कर दिया है.

भारती एयरटेल गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में CNAP की टेस्टिंग कर रही है. वहीं, वोडाफोन आइडिया ने अभी महाराष्ट्र में CNAP को लाइव किया है. BSNL ने पश्चिम बंगाल में सीमित उपलब्धता की जानकारी दी है, जिससे पता चलता है कि यह शुरुआती स्टेज में डिप्लॉयमेंट है. यह धीरे-धीरे किया जा रहा रोलआउट बताता है कि ऑपरेटर्स बड़े पैमाने पर विस्तार से पहले सटीकता, नेटवर्क परफॉर्मेंस और यूज़र एक्सपीरियंस को वेरिफाई करना चाहते हैं.

Tags:CNAP

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…