Jio ने इस महीने जोड़े बंपर ग्राहक, BSNL ने भी किया सरप्राइज
TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अक्टूबर रिपोर्ट में एक बार फिर रिलायंस जियो (Jio) ने सबसे ज्यादा नए सब्सक्राइबर जोड़कर बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी है. एयरटेल ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए अच्छी…
TRAI यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अक्टूबर रिपोर्ट में एक बार फिर रिलायंस जियो (Jio) ने सबसे ज्यादा नए सब्सक्राइबर जोड़कर बाजार में अपनी बादशाहत कायम रखी है. एयरटेल ने भी मजबूत प्रदर्शन करते हुए अच्छी ग्रोथ दर्ज की है. दूसरी ओर वोडाफोन-आइडिया का बुरा दौर खत्म होता नहीं दिख रहा है और कंपनी ने बड़ी संख्या में ग्राहक गंवाए हैं. वहीं BSNL ने अपने सब्सक्राइबर बेस में सुधार करते हुए पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की है.
अक्टूबर में टॉप पर रहा रिलायंस जियो (Jio)
TRAI द्वारा जारी अक्टूबर के डाटा के मुताबिक रिलायंस जियो (Jio)ने इस महीने सबसे ज्यादा 19,97,843 नए ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े हैं. यह अक्टूबर का सबसे बड़ा यूजर ग्रोथ आंकड़ा है, जो जियो की मजबूत मार्केट पकड़ को दर्शाता है. कंपनी लगातार ग्रामीण और शहरी दोनों बाजारों में तेजी से विस्तार कर रही है, जिससे इसका ग्राहक आधार और मजबूत हुआ है. इस लगातार बढ़ते सब्सक्राइबर बेस के साथ जियो भारतीय टेलीकॉम मार्केट पर अपनी पकड़ बनाए हुए है.
एयरटेल रहा स्टेबल, Vi की गिरावट जारी
भारती एयरटेल ने अक्टूबर में 12,52,874 नए ग्राहक जोड़कर अपनी ग्रोथ रफ्तार बनाए रखी. कंपनी की नेटवर्क क्वालिटी और ब्रांड ट्रस्ट उसके यूजर बेस को स्टेबल बनाए हुए हैं. वहीं वोडाफोन-आइडिया की मुश्किलें और गहरी होती जा रही हैं, क्योंकि कंपनी ने अक्टूबर में 20,83,618 ग्राहक खो दिए. लगातार यूजर लॉस से Vi का सब्सक्राइबर बेस कमजोर होता जा रहा है और कंपनी अपने ग्रोथ मॉडल को पटरी पर लाने के लिए संघर्ष कर रही है.
BSNL की वापसी के संकेत, MTNL की गिरावट जारी
सरकारी कंपनी BSNL के लिए अक्टूबर का महीना राहत लेकर आया है. कंपनी ने इस महीने 2,69,215 नए सब्सक्राइबर जोड़कर अपनी स्थिति में कुछ सुधार किया है. पिछले महीनों में हुए नुकसान की तुलना में यह एक पॉजिटिव संकेत है. हालांकि, दूसरी सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL के ग्राहकों में लगातार गिरावट देखी जा रही है. यह अंतर दोनों कंपनियों की नेटवर्क reach और सर्विस क्वालिटी के अंतर को भी उजागर करता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
