24 घण्टे ऑनलाइन

JEE Main सेशन-2 का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

JEE Mains सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।इसमें तकरीबन 9 लाख छात्र शामिल हुए थे।स्टूडेंट अपना परिणाम NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रो को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर…

24GhanteOnline
April 17, 2025
2 min read

JEE Mains सेशन-2 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।इसमें तकरीबन 9 लाख छात्र शामिल हुए थे।स्टूडेंट अपना परिणाम NTA की वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। छात्रो को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। इससे पहले NTA ने फाइनल आंसर की भी जारी की।

JEE Mains 2025 session-2 रिजल्ट में इस बार कई छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि इससे जेईई एडवांस्ड 2025 का कंपटीशन और टफ हो जाएगा।जल्द ही अब इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना स्कोरकार्ड, डाउनलोड कर सुरक्षित रखे।

दो बार परीक्षा देने वालों को मिलेगा फायदा


एनटीए ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि इस बार JEE Mains की सेशन-1 और सेशन-2 दोनों परीक्षाएं देने वाले छात्रों को फायदा मिलेगा। दरअसल एनटीए ने पहले ही ये साफ कर दिया था कि जिन छात्रों ने दोनों एग्जाम दिए थे, उनमें से छात्रों के वही अंक फाइनल माने जाएंगे जो दोनों परीक्षाओं में से बेस्ट होंगे।

TIME की प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में युनूस को मिली जगह, सूची में एक भी भारतीय नहीं


इससे पहले एनटीए ने JEE Mains की आंसर की को लेकर भी साफ किया था कि परीक्षा निष्पक्ष तरीके से कराई जाती है, ऐसे में जो भी विसंगतियों की बात की जा रही है छात्र उनकी बातों में न आएं।

ऐसे चेक करें JEE Mains 2025 Result


सबसे पहले आपको JEE Mains की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
यहां पर आपको JEE Mains 2025 session-2 लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आप यहां अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सकते हैं।
अब NTA JEE Main का रिजल्ट आपके सामने हैं, आप इसे डाउनलोड कर अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।