24 घण्टे ऑनलाइन

जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आया कॉल

केंद्रीय मंत्री और आरएलडी नेता जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें ये धमकी 18 मार्च को दी गई थी। धमकी देने वाले ने जयंत चौधरी के PA विश्वेन्द्र शाह को फोन किया। बाद में व्हाट्सऐप के…

24GhanteOnline
March 20, 2026
2 min read

केंद्रीय मंत्री और आरएलडी नेता जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) को जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें ये धमकी 18 मार्च को दी गई थी। धमकी देने वाले ने जयंत चौधरी के PA विश्वेन्द्र शाह को फोन किया। बाद में व्हाट्सऐप के जरिए भी धमकी दी। कॉल करने वाले शख्स की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के ‘इस्माइल’ के रूप में बताई गई। धमकी देने वाले ने फोन पर बताया कि उसके पास केंद्रीय मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की एक कॉपी भी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है।

चौधरी 2024 तक अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में थे। लेकिन, लोकसभा चुनावों से ठीक पहले जब मोदी सरकार ने चौधरी के दादा और पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ देने का फैसला किया, तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ हाथ मिलाने का फैसला कर लिया।

RLD प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘भारत रत्न’ की घोषणा करके उनका दिल जीत लिया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर “दिल जीत लिया” का पोस्ट भी किया था। बाद में संसदीय चुनावों में NDA की जीत के बाद, चौधरी मोदी सरकार 3।0 में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने। वो फिलहाल राज्यसभा के सदस्य हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।