24 घण्टे ऑनलाइन

महिला वर्ल्ड कप का बदला शेड्यूल, जय शाह ने लिया ये बड़ा फैसला

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women's World Cup) 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। आईसीसी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह अब नवी मुंबई में मैच कराने का फैसला लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर…

24GhanteOnline
August 22, 2025
2 min read

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women's World Cup) 2025 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है। आईसीसी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह अब नवी मुंबई में मैच कराने का फैसला लिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ की वजह से 10 से ज्यादा फैंस की जान चली गई थी जिसके चलते इस स्टेडियम में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप (Women's World Cup) के मैच नहीं होंगे। अब ये मुकाबले नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। शुक्रवार को आईसीसी ने भारत और श्रीलंका में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए नए शेड्यूल का ऐलान किया है।

महिला वर्ल्ड कप (Women's World Cup) के नए शेड्यूल के मुताबिक डीवाई पाटिल स्टेडियम में पांच मैच खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में तीन लीग मैच, एक सेमीफाइनल शामिल है। अगर पाकिस्तान फाइनल में ना पहुंचा तो टूर्नामेंट का फाइनल भी इसी स्टेडियम में आयोजित होगा। नवी मुंबई के अलावा एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम) और आर। प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो, श्रीलंका) में भी वर्ल्ड कप के मैच खेले जाएंगे।

जय शाह ने नवी मुंबई को बताया खास


आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने नवी मुंबई वेन्यू को बेहद खास बताया। उनके मुताबिक ये स्टेडियम महिला क्रिकेट के लिए आदर्श जगह है। जय शाह ने कहा, ‘नवी मुंबई हाल के सालों में महिला क्रिकेट का एक सच्चा घर बनकर उभरा है। इंटरनेशनल मैचों और वीमेंस प्रीमियर लीग के दौरान यहां खिलाड़ियों को गजब का समर्थ मिलता है। मुझे भरोसा है कि यही एनर्जी आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों में भी बनी रहेगी।’ जय शाह ने

महिला वर्ल्ड कप (Women's World Cup) का फाइनल 2 नवंबर को कोलंबो या नवी मुंबई में होगा, जिसमें पहला सेमी-फाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में और दूसरा सेमी-फाइनल 30 अक्टूबर को नवी मुंबई में होगा। अगर पाकिस्तान क्वालिफाई करता है तो वो पहला सेमीफाइनल कोलंबो में खेलेगा और अगर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचता है तो फाइनल कोलंबो में ही होगा। अगर पाकिस्तान सेमी-फाइनल में नहीं पहुंचता है, तो सभी नॉकआउट मैच भारत में होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…