24 घण्टे ऑनलाइन

'मूर्खों पर ध्यान मत दो...', मोहम्मद शमी के सपोर्ट में उतरे जावेद अख्तर

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आए थे। जिसके बाद रमजान के महीने में रोजा न रखने पर लोगों ने शमी को ट्रोल किया, जबकि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना…

24GhanteOnline
March 8, 2025
2 min read

भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते हुए नजर आए थे। जिसके बाद रमजान के महीने में रोजा न रखने पर लोगों ने शमी को ट्रोल किया, जबकि ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने क्रिकेटर को अपराधी तक कह दिया था। हालांकि, कई जानी-मानी हस्तियों ने शमी का समर्थन किया है। इसी कड़ी में भारत के मशहूर पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने क्रिकेटर को आलोचकों की बात पर ध्यान न देने की सलाह दी है।

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने रोजा न रखने के विवाद में मोहम्मद शमी का समर्थन करते आलोचकों की जमकर क्लास लगाई है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा, “शमी साहब, उन कट्टरपंथी मूर्खों की बातों पर ध्यान मत दो जिन्हें दुबई के जलते हुए दोपहर में क्रिकेट के मैदान पर पानी पीने से दिक्कत है। यह उनका काम नहीं है। आप उस महान भारतीय टीम का हिस्सा हैं जो हम सभी को गौरवान्वित कर रही है। मेरी शुभकामनाएं आपके और हमारी पूरी टीम के साथ हैं।”

मोहम्मद शमी ने गुनाह किया…, जानें क्रिकेटर पर क्यों भड़के बरेली के मौलाना


बता दें कि 4 मार्च को दुबई में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के सेमी फाइनल मैच में शमी को एनर्जी ड्रिंक पीते हुए देखा गया, वो भी रमजान के पवित्र महीने में तो मुस्लिम धर्मगुरु शमी पर बरस पड़े। हालांकि, तमाम मुस्लिम धर्मगुरु, नेता और अन्य लोगों ने शमी का समर्थन किया है। इस बीच कांग्रेस नेत्री शमा मोहम्मद ने रोजा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और मोहम्मद शमी का समर्थन किया था।

शमा मोहम्मद ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘इस्लाम में रमजान के दौरान एक बहुत ही महत्वपूर्ण बात होती है। जब हम यात्रा कर रहे होते हैं, तो हमें रोजा रखने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए मोहम्मद शमी यात्रा कर रहे हैं और वह अपने घर पर नहीं हैं। वह एक ऐसा खेल खेल रहे हैं जिसमें उन्हें बहुत प्यास लग सकती है। कोई भी इस बात पर जोर नहीं देता कि जब आप कोई खेल खेल रहे हों, तो आपको रोजा रखना ही होगा। आपके कर्म ही बहुत महत्वपूर्ण हैं।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…