24 घण्टे ऑनलाइन

IPL में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, 9वीं बार किया ऐसा चमत्कार

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। शुरुआती मुकाबलों में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली इस टीम ने पिछले 8 मैचों में से 7 मैच जीतकर अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की की। मुंबई की इस कामयाबी की वजह जसप्रीत बुमराह…

24GhanteOnline
May 22, 2025
2 min read

मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। शुरुआती मुकाबलों में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली इस टीम ने पिछले 8 मैचों में से 7 मैच जीतकर अपनी जगह प्लेऑफ में पक्की की। मुंबई की इस कामयाबी की वजह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) रहे, जिन्होंने अबतक इस सीजन में 16 विकेट चटका दिए हैं। बुमराह ने इसके साथ ही एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो कि किसी भी गेंदबाज के लिए सपने सरीखा है। जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) आईपीएल इतिहास के इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने लगातार 9 सीजन में कमाल कर दिखाया है। ये लगातार 9 सीजन में 15 या उससे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का कमाल


जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का ये सफर 2016 में शुरु हुआ जिसमें उन्होंने 15 विकेट हासिल किए। इसके बाद बुमराह हर बार 15 या उससे ज्यादा विकेट ले गए। 2017 में बुमराह ने 20 विकेट लिए। 2018 में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए। 2019 में बुमराह ने 19 विकेट चटकाए।

बुमराह ने कपिल देव का रिकॉर्ड किया चकनाचूर, 9 विकेट लेकर रचा इतिहास


2020 में बुमराह ने 27 विकेट झटके, ये उनके आईपीएल करियर का बेस्ट साल रहा। 2021 में बुमराह ने 21 विकेट लिए। 2022 में बुमराह ने 15 विकेट लिए। 2024 में बुमराह ने 20 विकेट झटके और एक बार फिर बुमराह अबतक 16 विकेट ले चुके हैं।

बुमराह (Jasprit Bumrah) का इकॉनमी रेट भी कमाल


ऐसा नहीं है कि बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सिर्फ विकेट ही झटके हैं। ये खिलाड़ी इकॉनमी रेट के मामले में भी हैरतअंगेज प्रदर्शन करने में कामयाब रहा है। पिछले 9 में से 5 सीजन में इस खिलाड़ी का इकॉनमी रेट 7 रन प्रति ओवर से कम रहा है। बड़ी बात ये है कि बुमराह ने कभी 8 के इकॉनमी रेट से भी रन नहीं दिए हैं। बुमराह के ये आंकड़े सच में हैरतअंगेज हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।