24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम मोदी से मिले जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला, पहलगाम हमले पर की चर्चा

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने दिल्ली के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पहली बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला…

24GhanteOnline
May 3, 2025
2 min read

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने दिल्ली के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को मुलाकात की है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद ये पहली बार प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बीच मुलाकात हुई है। बताया जा रहा है कि, इस मुलाकात के दौरान आतंकी हमले के बाद के हालात पर चर्चा की गई है।

प्रधानमंत्री के आवास पर दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला होने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।

केंद्र के फैसले का समर्थन


केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने सोमवार को कहा था कि उनकी सरकार आतंकवाद के खिलाफ लोगों के अभियान को मजबूत करेगी। क्योंकि आतंक को केवल जनता के सहयोग से ही हराया जा सकता है। अब्दुल्ला ने आगाह किया कि सरकार को ऐसा कोई कदम उठाने से बचना चाहिए, जिससे जनता अलग-थलग पड़ जाए।

PAK को एक और करारी चोट, भारत ने डाक और पार्सल सेवा किया बंद


मुख्यमंत्री (CM Omar Abdullah) ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए सदन में प्रस्ताव पर हुई चर्चा को समाप्त करते हुए कहा कि आतंकवाद या उग्रवाद तभी खत्म होगा जब लोग हमारे साथ होंगे। आतंकवाद के खिलाफ लोगों के आक्रोश को देखते हुए, अगर हम उचित कदम उठाते हैं तो यह आतंक के खात्मे की शुरुआत है।

हम आतंकवाद को खत्म कर सकते हैं- उमर (CM Omar Abdullah) 


उन्होंने कहा कि हमें ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे लोग अलग-थलग पड़ जाएं। हम बंदूक से आतंकवाद को नियंत्रित नहीं कर सकते लेकिन अगर लोग हमारे साथ हैं तो हम आतंकवाद को खत्म कर सकते हैं। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है।

अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीनगर की जामिया मस्जिद में पहली बार शुक्रवार की नमाज से पहले दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इसका मतलब समझ सकते हैं। हम इस बदलाव को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

 

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।