कठुआ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी जैश आतंकी को मिट्टी में मिलाया
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी (Jaish-e-Mohammed Terrorist) को मार गिराया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी…

कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर इलाके में सुरक्षाबलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान एक पाकिस्तानी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी (Jaish-e-Mohammed Terrorist) को मार गिराया है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक छोटी टीम ने भारतीय सेना और सीआरपीएफ (CRPF) के सहयोग से अंजाम दी। आईजीपी भीम सेन टूटी ने बताया कि यह आतंकी पिछले एक महीने से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था।
7 जनवरी और इससे पहले दिसंबर माह में भी शुरुआती मुठभेड़ों के दौरान आतंकी घेराबंदी से भाग निकलने में सफल हो गया था। हालांकि, इस बार सुरक्षा बलों ने सटीक रणनीति के तहत ऑपरेशन को अंजाम देते हुए आतंकी को ढेर कर दिया।
आईजीपी (IGP) के अनुसार, ऑपरेशन पूरी तरह योजनाबद्ध था और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है ताकि किसी अन्य आतंकी गतिविधि की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
