24 घण्टे ऑनलाइन

अब डोनट्स पर भी..., जीएसटी पर फिर फूटा जयराम रमेश का गुस्सा

नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर GST नीति को लेकर हमला बोला है। सिंघापुर की डोनट्स चेन पर 100 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस के बाद, कांग्रेस ने इसे GSTitis का एक और उदाहरण बताया है। पार्टी का कहना है कि यह…

24GhanteOnline
March 15, 2025
2 min read

नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर GST नीति को लेकर हमला बोला है। सिंघापुर की डोनट्स चेन पर 100 करोड़ रुपये के टैक्स नोटिस के बाद, कांग्रेस ने इसे GSTitis का एक और उदाहरण बताया है। पार्टी का कहना है कि यह आसान व्यापार के दावे करने वालों की हकीकत है। कांग्रेस ने पहले भी पॉपकॉर्न पर अलग-अलग GST दरों को लेकर सरकार की आलोचना की थी।

कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि पॉपकॉर्न के बाद अब डोनट्स पर भी GST का असर पड़ रहा है। Mad Over Donuts को ₹100 करोड़ का टैक्स नोटिस का सामना करना पड़ रहा है, डोनट्स के लिए मशहूर इस ब्रांड को अपने व्यवसाय का गलत वर्गीकरण करने और डोनट्स पर 5% GST (इसे रेस्टोरेंट सर्विस सेवा बताकर) चुकाने का आरोप है, जबकि बेकरी उत्पादों पर 18% टैक्स लागू होता है। यह मामला अब बॉम्बे हाई कोर्ट में पहुंच चुका है।

उन्होंने आगे लिखा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की हकीकत यही है। इसी वजह से GST 2.0 की जरूरत और भी ज्यादा हो गई है।

पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस ने कहा था कि जीएसटी के तहत पॉपकॉर्न के लिए तीन अलग-अलग टैक्स स्लैब की बेतुकी व्यवस्था केवल सिस्टम की बढ़ती जटिलता को उजागर करती है और पूछा कि क्या मोदी सरकार जीएसटी 2.0 लागू करने के लिए पूर्ण बदलाव शुरू करने का साहस दिखाएगी?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…