24 घण्टे ऑनलाइन

मंदिरों में जैन मुनियों को सोते में लाठी-डंडे में पीटा, मारकर खींच ली खाल

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से जैन मुनियों (Jain Monks) पर जानलेवा करने का मामला सामने आया है। इस हमले में तीन जैन मुनि गंभीर रूप घायल हो गए हैं। बुरी तरह से घायल होने के बाद भी पीड़ित कई किलोमीटर पैदल चलकर अगले दिन…

24GhanteOnline
April 15, 2025
2 min read

भोपाल। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से जैन मुनियों (Jain Monks) पर जानलेवा करने का मामला सामने आया है। इस हमले में तीन जैन मुनि गंभीर रूप घायल हो गए हैं। बुरी तरह से घायल होने के बाद भी पीड़ित कई किलोमीटर पैदल चलकर अगले दिन अस्पताल पहुंचे थे। दरअसल, जैन मुनियों ने नशे में धुत लोगों को पैसे देने से मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए आरोपियों ने मंदिर में आराम कर रहे मुनियों पर लाठी-डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया था।

नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के कछाला गांव से जैन मुनियों (Jain Monks) पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। जैन मुनि शैलेश मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनिंद्रा मुनि जी एक हनुमान मंदिर में आराम करने के लिए रुके थे। इस दौरान तीन बाइकों पर बैठकर आरोपी वहां पहुंचे और फिर शराब पीने के बाद उन लोगों ने मुनियों से पैसे की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया।

इसके बाद जैसे-तैसे मुनियों (Jain Monks) ने भागकर अपनी जान बचाई। नशे में धुत आरोपी के हमले में तीनों के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें हैं, साथ ही एक मुनि की उंगली भी टूट गई है। गांव के व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने रात 11 बजे मंदिर से एक मुनि को भागते हुए देखा था। इसके उन्होंने कुछ लोगों के साथ संत की खोज की और जानना चाहा कि आखिर वह मंदिर से क्यों भागे थे। मुनि ने बताया कि उनके दो साथ के दो मुनियों को कुछ लोग मंदिर में पीट रहे हैं।

योगी सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ IAS अफसर हुए इधर से उधर


इसके बाद गांव वालों ने दोनों मुनियों की तलाक की। इस दौरान दोनों मुनि गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव वालों को मिले। वह बुरी तरह से कांप रहे थे। रात में किसी से छूने या संपर्क में आने से बचने के लिए उन्होंने इलाज नहीं करवाया। अगले दिन मान्यताओं के चलते वह बुरी तरह से घायल होने के बावजूद 6 किलोमीटर पैदल चलकर सिंगोली के अस्पताल पहुंचे। इस घटना की जानकारी होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…