पैसों की तंगी से है परेशान, तो करें ये उपाय
भारतीय रसोई में न सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री उपलब्ध होती है. इन खाद्य सामग्रियों में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसे गुण पाए जाते हैं. जो बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते हैं.…
भारतीय रसोई में न सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री उपलब्ध होती है. इन खाद्य सामग्रियों में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई ऐसे गुण पाए जाते हैं. जो बड़ी से बड़ी समस्या को चुटकियों में दूर कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र में जातक की कुंडली से संबंधित समस्याओं के कई उपाय बताए गए हैं. इन्हीं में से एक खाद्य पदार्थ है गुड़ (jaggery) . इसका इस्तेमाल हम सभी खाने में करते हैं. गन्ने से बना गुड़ (jaggery) ना सिर्फ खाने में मिठास घोलता है बल्कि आपको ग्रह दोषों के नकारात्मक प्रभाव को भी कम करता है. गुड़ (jaggery) स्वास्थ्य के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही चमत्कारिक भी है. गुड़ के कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से जिंदगी की ढेरों समस्याएं दूर हो सकती हैं.
-आर्थिक तंगी करे दूर
कुछ लोग काफी मेहनत करने के बाद भी धन संचय नहीं कर पाते, ऐसे लोग जो लंबे समय से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं, यदि वे एक लाल कपड़े में गुड़ का एक टुकड़ा और ₹1 का सिक्का डालकर माता के चरणों में रख दें, अगली सुबह माता लक्ष्मी और इस पोटली की पूजा करके इसको अपने धन स्थान पर रखें ऐसा करने से कुछ ही समय में आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी.
-स्थायी संपत्ति के लिए
यदि आप लाख जतन के बाद भी अपने लिए स्थायी संपत्ति नहीं जुटा पा रहे हैं, तो प्रत्येक शुक्रवार को किसी भूखे व्यक्ति को भोजन कराएं और उसके हाथ में गुड़ का टुकड़ा दें. साथ ही रविवार के दिन गाय को गुड़ खिलाएं और शनिवार के दिन किसी भी शनि मंदिर में छाया का दान करें और चुपचाप गुड़ खाकर आ जाएं. ऐसा करने से स्थायी संपत्ति के योग बनने शुरू हो जाते हैं.
-डर से दिलाए मुक्ति
यदि आपको अपने मन में किसी दुर्घटना या अनजान शत्रु का भय है तो तांबे के बर्तन में गुड़ रखकर हनुमान जी के मंदिर में दान दें और वहीं पर बैठकर धूप दीप जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. ऐसा आप प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके मन में बसा हुआ भय समाप्त हो जाएगा.
-मनोकामना पूर्ति के लिए
यदि आपके मन में कोई ऐसी इच्छा है जो बहुत समय से अधूरी है और आप उसको पूरा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सात गुड़ की डलियों को एक साथ रखकर, एक रुपए का सिक्का और हल्दी की सात साबुत गांठे पीले कपड़े में बांधकर गुरुवार के दिन रेलवे लाइन के पास फेंक दें और उसको फेकतें समय अपनी कामना बोलें. ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
