24 घण्टे ऑनलाइन

चुनाव के समय ही क्यों… दिल्ली कार ब्लास्ट की टाइमिंग पर मंत्री ने उठाए सवाल

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को हुए ब्लास्ट (Blast) में कई लोगों की मौत तो कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से ही देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। इसी बीच कार ब्लास्ट पर हिमाचल प्रदेश…

24GhanteOnline
November 12, 2025
2 min read

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को हुए ब्लास्ट (Blast) में कई लोगों की मौत तो कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से ही देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं। इसी बीच कार ब्लास्ट पर हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने घटना की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि “ऐसी घटनाएं हमेशा चुनाव के समय ही क्यों होती हैं, यह एक बड़ा सवाल है।”

मंत्री जगत सिंह ने टाइमिंग के साथ पीएम मोदी के दौरे पर भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी विडंबना है कि जब देश पर कोई भी मुसीबत आती है। तो उस समय पीएम मोदी विदेश के दौरे पर ही रहते हैं।

नेगी ने कहा, “आपने देखा होगा कि जब पुलवामा त्रासदी हुई थी, तब चुनाव होने वाले थे। पहलगाम हमले के समय भी चुनाव की चर्चा चल रही थी। इस बार, बिहार विधानसभा चुनाव थे।”

पुलवामा हमला


14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दी थी, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस घटना से महज कुछ ही महीनों बाद देश में विधानसभा चुनाव होने वाले थे।

पहलगाम के एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर हमला


इस साल अप्रैल में, आतंकवादियों ने पहलगाम के एक प्रमुख पर्यटन स्थल पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज़्यादातर पर्यटक थे और कई घायल हुए थे। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे घातक आतंकी हमला था।

सोमवार को हुआ था ब्लास्ट (Blast)


देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे ब्लास्ट (Blast) हुआ था। इसमें 10 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए थे। पूरे मामले में जम्मू-कश्मीर के डॉ. उमर का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि जिस कार में ब्लास्ट हुआ है। उसी कार में डॉ। उमर भी सवार था। हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।