24 घण्टे ऑनलाइन

जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, लंबे समय से कैंसर से थी पीड़ित

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की मां किम फर्नांडीज का निधन हो गया है। 24 मार्च को उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था। किम फर्नांडीज लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। उनकी मेडिकल कंडीशन के बारे में अभी तक कोई खास…

24GhanteOnline
April 6, 2025
2 min read

जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) की मां किम फर्नांडीज का निधन हो गया है। 24 मार्च को उन्हें ICU में भर्ती करवाया गया था। किम फर्नांडीज लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। उनकी मेडिकल कंडीशन के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं मिली है। बीते दिनों जैकलीन फर्नांडीस सफेद कपड़े पहनकर अस्पताल पहुंची थीं। खबरें ये भी हैं कि पिछले हफ्ते एक्ट्रेस की मां को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों की मानें तो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं।

एक्ट्रेस के फैन्स ने बीते दिनों भी उनके लिए चिंता भी जाहिर की थी। बीते काफी वक्त से एक्ट्रेस की मां की तबियत क्रिटिकल चल रही थी। जैकलीन को जैसे ही अपनी मां की तबियत की जानकारी मिली थी, वो अपना सारा काम छोड़कर मुंबई लौट आई थीं। हफ्ते भर से वो लगातार अस्पताल के चक्कर काट रही थीं।

जैकलीन के लिए सुकेश चंद्रशेखर रखेगा नवरात्रि व्रत, खत लिखकर कही ये बात


अपनी मां की तबियत के चलते जैकलीन (Jacqueline Fernandez) IPL में परफॉर्म करने के लिए भी नहीं पहुंची थीं। 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच में उन्हें गुवाहाटी में आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था। खबरों की मानें तो जैकलीन की मां की सेहत की खबर लेने के लिए सलमान खान भी पहुंचे थे। उन्होंने मुश्किल के दौर में अपनी दोस्त का साथ दिया।

जैकलीन (Jacqueline Fernandez) से मिलने सोनू सूद पहुंचे अस्पताल


जैकलीन की मां की निधन की खबर मिलते ही, एक्टर सोनू सूद भी अस्पताल पहुंचे हैं। जैकलीन के लिए ये वक्त काफी मुश्किल होने वाला है। वो लंबे वक्त अपनी मां के साथ रह रही थीं। वहीं जैकलीन ने बीते कुछ सालों में अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। ऐसे में उनकी मां का गुजर जाना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…

‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…

KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…

अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…