24 घण्टे ऑनलाइन

लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला सस्ता फोन, कीमत है सिर्फ इतनी

Itel ने बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए Itel Zeno 20 Max को लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को 5000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारा गया है, इसके अलावा इस हैंडसेट में डायनामिक बार फीचर भी दिया गया…

24GhanteOnline
January 8, 2026
2 min read
लॉन्च हुआ मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला सस्ता फोन, कीमत है सिर्फ इतनी

Itel ने बजट सेगमेंट में ग्राहकों के लिए Itel Zeno 20 Max को लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो इस फोन को 5000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ उतारा गया है, इसके अलावा इस हैंडसेट में डायनामिक बार फीचर भी दिया गया है जो फ्रंट कैमरा कटआउट के पास आपको नोटिफिकेशन दिखाएगा. आइए आपको बताते हैं कि ये फोन आपको किस कीमत में मिलेगा और

Itel Zeno 20 Max Price in India


इस बजट स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5799 रुपए है. वहीं, अगर आप इस हैंडसेट का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 6169 रुपए खर्च करने होंगे. इस फोन को आप लोग ऑरोरा ब्लू, स्पेस टाइटेनियम और स्टारलिट ब्लैक रंग में Amazon से खरीद सकते हैं.

कंपनी ने कंफर्म किया है कि Itel Zeno 20 Max का एक और वेरिएंट इस महीने लॉन्च किया जाएगा जिसमें 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को लाया जाएगा.

Itel Zeno 20 Max Specifications


डिस्प्ले: इस फोन में 6.6 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है.
रैम और स्टोरेज: फोन में 4GB तक रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. मेमोरी फ्यूजन फीचर की मदद से स्टोरेज को 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
खास फीचर्स: डस्ट और स्पलैश रेसिस्टेंस के लिए फोन को IP54 रेटिंग मिली हुई है. MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती के साथ आने वाले इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…