इस देश ने प्रकाशित किया दुनिया का पहला AI-जेनरेटेड अखबार
दुनिया में इटली पहला देश बना है, जब एक न्यूज पब्लिकेशन ने पूरा का पूरा अखबार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से लिखवा दिया और बंटवा भी दिया। ऐसा भी नहीं कि यह एक दिन करने की तैयारी है। अगले एक महीने तक पब्लिकेशन ऐसा करने…
दुनिया में इटली पहला देश बना है, जब एक न्यूज पब्लिकेशन ने पूरा का पूरा अखबार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से लिखवा दिया और बंटवा भी दिया। ऐसा भी नहीं कि यह एक दिन करने की तैयारी है। अगले एक महीने तक पब्लिकेशन ऐसा करने जा रहा है। बता दें कि यह अखबार इटली का दैनिक अखबार है, जिसका नाम Il Foglio है। हर दिन इसकी लगभग 29000 कॉपी बिकती है। यह रिपोर्ट एएफपी (AFP) ने प्रकाशित की है।
Il Foglio का कहना है कि यह दुनिया का पहला अखबार है जो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए अखबार को छापता है। बता दें कि बीते मंगलवार, 18 मार्च को अपने नॉर्मल एडिशन के साथ-साथ प्रिंट और ऑनलाइन में चार पेज का दैनिक AI संस्करण तैयार करना शुरू किया। पेपर में लगभग 22 आर्टिकल और तीन संपादकीय शामिल थे।
ChatGPT से पेपर कैसे लिखवाया?
एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार अखबार के लगभग 20 पत्रकार OpenAI के ChatGPT चैटबॉट को एक खास विषय पर एक खास टोन में स्टोरी लिखने के लिए कहते हैं। इसके बाद यह AI सॉफ्टवेयर इंटरनेट से मिली जानकारी का उपयोग करके आर्टकिल तैयार करता है।
इस सप्ताह पेपर ने AI की मदद से जो आर्टिकल छापे हैं, उनमें इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के भाषणों की एनालिसिस, डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच हालिया फोन कॉल पर एक संपादकीय और एक फैशन स्टोरी शामिल है।
इस न्यूज पेपर के डायरेक्टर क्लाउडियो सेरासा (Claudio Serrasa) ने कहा कि उन्होंने “पत्रकारिता को पुनर्जीवित करने के लिए एक प्रयोग किया है, इसे खत्म करने के लिए नहीं । उन्होंने आगे कहा, कि इसका उद्देश्य दोतरफा है। एक ओर, थ्योरी को व्यवहार में लाना। दूसरी ओर, यह स्वयं का परीक्षण करना है और इस प्रकार समझना है कि AI की सीमाएं क्या हैं? साथ ही अवसर है। वो सीमाएं जिन्हें दूर किया जाना चाहिए और जिन्हें नहीं किया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
