24 घण्टे ऑनलाइन

इन चीजों का हाथ से गिरना है अशुभ, परेशानियों से घिर जात है जीवन

कई बार काम की जल्दी-जल्दी में हमारे हाथ से चीजें छूटकर गिर जाती है। यह एक सामान्य बात है। लेकिन वास्तु शास्त्र के नियम इसे अशुभ बताते हैं। ऐसे में इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन…

24GhanteOnline
July 21, 2025
2 min read

कई बार काम की जल्दी-जल्दी में हमारे हाथ से चीजें छूटकर गिर जाती है। यह एक सामान्य बात है। लेकिन वास्तु शास्त्र के नियम इसे अशुभ बताते हैं। ऐसे में इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन चीजों का हाथ से गिरना भविष्य में होने वाली परेशानियों के बारे में आपको चेतावनी देते हैं। आइए जानते हैं वह कौन सी चीज है जिनका गिरना वास्तु शास्त्र में अशुभ माना जाता है।

नमक (Salt)


नमक (Salt) एक ऐसी चीजे है जिसका दैनिक जीवन में प्रतिदिन इस्तेमाल होता है। नमक खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। नमक का संबंध आपके सौभाग्य से भी होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नमक (Salt) को चंद्र और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है। यदि हाथ से नमक गिर जाए तो यह अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि जीवन में परेशानियां आने वाली है।

दूध (Milk)


दूध भी दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली चीज है। इसका संबंध चंद्र ग्रह से होता है। अगर गैस पर रखा दूध उबलकर गिर जाए या हाथ से दूध का ग्लास छूट जाए तो अच्छा नहीं माना जाता। ऐसा कहा जाता है कि दूध का गिरना आर्थिक संकट की ओर इशारा करता है।

काली मिर्च (Black Pepper)


काली मिर्च का हाथ से बिखर या गिर जाना एक अशुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि हाथ से काली मिर्च गिरकर बिखर जाएं तो रिश्तों में दरार आती है। काली मिर्च का हाथ से गिरना नकारात्मकता को बढ़ावा देता है।

अन्न (Grains)


ऐसा कहा गया है कि भोजन करते समय या परोसते समय अन्न का गिरना अशुभ होता है। परोसते वक्त हाथ से खाने की चीजें गिर जाएं तो यह अन्नपूर्णा देवी मां लक्ष्मी का अपमान हैं। यह घर में दरिद्रता की ओर इशारा करता है।

तेल (Oil)


वास्तु शास्त्र में तेल का गिरना अशुभ संकेत होता है। कहते हैं कि तेल शनि का प्रतीक होता है। इसलिए हाथ से बार-बार तेल गिरना धन हानि का संकेत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…