24 घण्टे ऑनलाइन

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने (Dream) में अंगूर का दिखाई देना शुभ माना जाता है. अंगूर का सपने में दिखाई देना दुख-दर्द खत्म होने का संकेत माना जाता है. ये मानसिक और शारीरिक समस्याओं के दूर होने की तरफ इशारा करता है.…

24GhanteOnline
July 18, 2026
2 min read

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने (Dream) में अंगूर का दिखाई देना शुभ माना जाता है. अंगूर का सपने में दिखाई देना दुख-दर्द खत्म होने का संकेत माना जाता है. ये मानसिक और शारीरिक समस्याओं के दूर होने की तरफ इशारा करता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अनार का दिखना शुभ संकेत माना जाता है. इस सपने का मतलब आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने वाली है और सब आपके पक्ष में होने वाला है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आपको सपने में अमरूद दिखाई देता है या फिर आप खुद को अमरूद खाता देखते हैं तो इसका मतलब है आपकी लव लाइफ में और अधिक मिठास घुलने वाली है. जिनका प्रेम प्रसंग नहीं हैं उनका लव लाइफ में प्रवेश की तरफ संकेत माना जाता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको केले दिखाई देते हैं तो इसका मतलब होता है आपका दामपत्य जीवन बिना किसी परेशानी के खुशी-खुशी बीतेगा. यदि आप खुद को सपने में केला खाते हुए देखते हैं तो ये एक शुभ संकेत माना जाता है.

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में संतरे का दिखाई देना अत्यंत शुभ माना जाता है. नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिलने की तरफ इशारा करता है. साथ ही आपको आने वाले समय में मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।