मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिलना सौभाग्य की बात: विष्णुदेव साय
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की तारीफ की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में दिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की तारीफ की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम सौभाग्यशाली है, जो कि हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले। उन्होंने (CM Vishnudev Sai) पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने आतंकियों को इस दुनिया से उठा दिया। इन आतंकियों ने हमारी माताओं और बहनों के सिंदूर को उजाड़ा था। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर में जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को फिर से चेतावनी दी।
पीएम मोदी ने दो टूक संदेश देते हुए कहा कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना और पाक अर्थव्यवस्था चुकाएगी।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा रहता है, लेकिन लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया।
इस दौरान पाकिस्तान के एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर दिया था। भारत सरकार ने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल दुनिया के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है,जो ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान के झूठ को विश्व पटल पर रखेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…
सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…
तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…
मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…
