किम जोंग को नाराज करना इन लोगों को पड़ा भारी, बीच सड़क पर गोली मारने की तैयारी
उत्तर कोरिया में एक जंगी जहाज के लॉन्चिंग के दौरान हुए शर्मनाक हादसे ने तानाशाह किम जोंग (Kim Jong) उन को बौखला दिया है। जहाज के पानी में लुड़क जाने की घटना को किम ने देश की गरिमा पर हमला बताया है और अब इस घटना के…
उत्तर कोरिया में एक जंगी जहाज के लॉन्चिंग के दौरान हुए शर्मनाक हादसे ने तानाशाह किम जोंग (Kim Jong) उन को बौखला दिया है। जहाज के पानी में लुड़क जाने की घटना को किम ने देश की गरिमा पर हमला बताया है और अब इस घटना के जिम्मेदार अधिकारियों पर कहर टूट पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चौथे अफसर की गिरफ्तारी हो चुकी है और कुछ लोगों को गोलियों से उड़ाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
करीब 5 हजार टन वजनी जंगी जहाज लॉन्चिंग सेरेमनी के दौरान ही पलट गया। किम जोंग उन खुद इस कार्यक्रम में मौजूद थे और जहाज के इस हाल ने उनकी साख को जबरदस्त चोट पहुंचाई। किम ने इसे अक्षम्य अपराध बताते हुए सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
गिरफ्तार हुए चार अफसर, एक-एक पर गिर रही है गाज
सरकारी मीडिया के मुताबिक, अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मुख्य इंजीनियर कांग जोंग चोल, हुल वर्कशॉप के हेड हान क्यॉंग हाक और डिप्टी मैनेजर किम योंग हाक शामिल हैं। ये गिरफ्तारियां उत्तरी शहर चोंगजिन के शिपयार्ड से हुईं। चौथे आरोपी का नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
नॉर्थ कोरिया लीडरशिप वॉच के संस्थापक माइकल मैडन ने The Sun से बात करते हुए कहा कि कुछ अफसरों को सिर्फ नौकरी से नहीं निकाला जाएगा, बल्कि उन्हें सज़ा-ए-मौत भी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किम (Kim Jong) के सामने यह हादसा हुआ है, इसलिए “मुर्गी को मारो ताकि बंदर डरें” वाली नीति के तहत सार्वजनिक सजा दी जा सकती है।
तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- जय हनुमान
मैडन के मुताबिक, कुछ लोगों को सस्पेंड कर वेतन काटा जाएगा, कईयों की पार्टी सदस्यता छिन सकती है और कुछ को जेल की हवा खानी पड़ेगी। लेकिन कुछ अफसरों को गोली मारने की तैयारी भी हो सकती है, खासकर क्योंकि यह हादसा राष्ट्रीय स्तर की शर्मिंदगी बना।
पुराने रिकॉर्ड डराने वाले हैं
उत्तर कोरिया पहले भी ऐसे मामलों में कठोर सज़ाएं दे चुका है। किसी ने किम की स्पीच के दौरान झपकी ली, तो उसे एंटी-एयरक्राफ्ट गन से उड़ा दिया गया। साउथ कोरियन ड्रामा देखने वाले, देश से भागने की कोशिश करने वाले या पार्टी के नियम तोड़ने वालों को भी जेल और मौत तक की सजा दी जाती रही है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
