24 घण्टे ऑनलाइन

इस रिंग धारण करने से सुख-सुविधाओं की होती है प्राप्ति

अंगूठी पहनने का शौक बहुत से लोगों को होता है. कुछ लोग अपनी राशि के अनुसार पहनते हैं, तो कुछ को सोने-चांदी की अंगूठी पहनना पसंद होता है. फिलहाल इन दिनों कछुआ रिंग (Turtle Ring) का चलन काफी देखने को मिल रहा है.…

24GhanteOnline
January 19, 2025
3 min read

अंगूठी पहनने का शौक बहुत से लोगों को होता है. कुछ लोग अपनी राशि के अनुसार पहनते हैं, तो कुछ को सोने-चांदी की अंगूठी पहनना पसंद होता है. फिलहाल इन दिनों कछुआ रिंग (Turtle Ring) का चलन काफी देखने को मिल रहा है. वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुआ रिंग (Turtle Ring) पहनने से व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है.

मान्यताओं के अनुसार, इसका सीधा संबंध धन की देवी लक्ष्मी से होता है. जो व्यक्ति यह अंगूठी पहनता है, वह माता लक्ष्मी की विशेष कृपा का पात्र होता है. वास्तुशास्त्र के अलावा चाइनीज़ फेंगशुई में भी कछुए को धन आकर्षित करने और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. अगर आप भी इस अंगूठी को पहनने के बारे में सोच रहें हैं, तो इंदौर के रहने वाले ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्णकान्त शर्मा हमें इसे पहनने के कुछ नियम बता रहे हैं.

कछुआ रिंग (Turtle Ring) पहनने के लाभ


वास्तुशास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति कछुआ रिंग (Turtle Ring) धारण करता है, उसके जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं और धन की प्राप्ति होती है. इसके अलावा आर्थिक तंगी दूर होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुए को भगवान विष्णु का कच्छप अवतार माना जाता है. यह अवतार भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के समय लिया था. इस अंगूठी को पहनने से आत्मविश्वास की बढ़ोत्तरी होती है, साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है.

बिना सलाह के ना पहने इन राशि के जातक


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को बिना ज्योतिष परामर्श के इसे नहीं धारण करना चाहिए. इससे ग्रह दोष होने से बड़ा नुकसान उठा सकते हैं.

कब खरीदें कछुआ रिंग (Turtle Ring)


कछुआ रिंग खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सर्वोत्तम माना जाता है. इसे खरीदने के बाद घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर के सामने रखें. उसके बाद इसे दूध-जल के मिश्रण में धोएं या फिर गंगा जल से धोकर पवित्र करें. अब 108 बार माता लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें और फिर अगरबत्ती दिखाकर इसे धारण करें.

कछुआ रिंग (Turtle Ring) पहनने का सही तरीका और दिन


कछुआ रिंग शुक्रवार के दिन धारण करना शुभ होता है. इसे पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसका मुख आपकी तरफ हो. इससे धन आकर्षित होता है. कछुए का मुख बाहर की तरफ होने पर धन के व्यय होने की संभावना होती है. इस अंगूठी को हमेशा सीधे हाथ की बीच वाली उंगली या फिर तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए.

किस धातु की हो अंगूठी (Turtle Ring)


कछुआ रिंग हमेशा चांदी की धातु में पहनना शुभ होता है. जिससे इसका सीथा प्रभाव व्यक्ति के मस्तिष्क पर पड़ता है. एक बार अंगूठी पहनने के बाद इसे बार-बार ना घुमाएं. इससे इसकी दिशा बदल जाती है और धन आगमन में समस्या आती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…