लाइव शो कर रही थी एंकर, तभी हुआ धमाका कि ... इजरायल के हमले के बाद ऐसा था दमिश्क का मंजर
इजरायल (Israel) ने सीरिया के दमिश्क शहर पर जोरदार हमला किया है। हमले के वक्त चारों तरफ सिर्फ धुएं का गुबार ही गुबार नजर आया। दमिश्क शहर पर जब इजरायल की सेना ने हमला किया, तो उस वक्त एक टीवी चैनल पर लाइव प्रोग्राम चल रहा…
इजरायल (Israel) ने सीरिया के दमिश्क शहर पर जोरदार हमला किया है। हमले के वक्त चारों तरफ सिर्फ धुएं का गुबार ही गुबार नजर आया। दमिश्क शहर पर जब इजरायल की सेना ने हमला किया, तो उस वक्त एक टीवी चैनल पर लाइव प्रोग्राम चल रहा था। हमले का असर इतना जोरदार था कि टीवी पर लाइव शो कर रही एंकर प्रोग्राम छोड़कर भाग गई।
इजरायल (Israeli) ने कहा है कि अगर सीरियाई सरकार की सेना दक्षिण सीरिया में ड्रूज़ समुदाय पर हमला करती रही, तो वह उसे तबाह कर देगा। सोमवार को सीरियाई सरकार ने स्वेइदा शहर में अपनी सेना भेजी थी, जिससे ड्रूज़ लड़ाकों और बेदुईन कबीलों के हथियारबंद लोगों के बीच हो रही लड़ाई को रोका जा सके। लेकिन बाद में सीरियाई सेना की खुद ड्रूज़ लड़ाकों से भिड़ंत हो गई।
इजरायल (Israeli) में रहने वाले ड्रूज़ नागरिक भी अपनी सेना से मांग कर रहे हैं कि वो सीरिया में ड्रूज़ लोगों की हिफाजत करे। मंगलवार को एक ड्रूज़ धार्मिक नेता ने कहा कि उनकी कौम पर सरकार की तरफ से बर्बर हमला हो रहा है। दूसरी तरफ, सीरियाई सरकार का कहना है कि हिंसा के पीछे कुछ गैर-कानूनी गिरोह हैं।
इससे पहले भी सीरिया में बशर अल-असद के शासन के वक्त इजरायल अक्सर वहां बमबारी करता था। अब इजरायल ने नई सरकार से कहा है कि वह दक्षिण सीरिया से अपनी सेना हटा ले। इजरायल ने ड्रूज़ की रक्षा का वादा किया है और अपनी सेना को सीरिया के उन इलाकों में भेजा है, जो गोलन हाइट्स से लगे हुए हैं और इजरायल के कब्ज़े में है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
