24 घण्टे ऑनलाइन

इजरायल ने गाजा में मचाया कहर, 30 मिनट में 35 से ज्यादा हवाई हमले; एयरस्ट्राइक में मारे गए 200 से अधिक लोग

पिछले 15 महीने चली जंग में महीने भर की शांति के बाद एक बार फिर इजराइल (Israel) के हमले शुरू हो गए हैं। सोमवार को इजराइल सेना ने अचानक गाजा में हवाई हमलों की सीरीज लांच की हैं। कतरी न्यूज आउटलेट अल-जज़ीरा के रिपोर्टर के…

24GhanteOnline
March 18, 2025
2 min read

पिछले 15 महीने चली जंग में महीने भर की शांति के बाद एक बार फिर इजराइल (Israel) के हमले शुरू हो गए हैं। सोमवार को इजराइल सेना ने अचानक गाजा में हवाई हमलों की सीरीज लांच की हैं। कतरी न्यूज आउटलेट अल-जज़ीरा के रिपोर्टर के ने बताया, “हम सो रहे थे और अचानक बड़े विस्फोटों की आवाज़ सुनकर जाग गए। देर रात होने की वजह से यह बता पाना बहुत मुश्किल है कि हमले किस-किस जगह हुए हैं।”

खबरों के मुताबिक गाजा में विस्थापित लोगों के घरों और तंबुओं पर इजराइली हमलों (Israeli Air strike) में अब तक 200 नागरिक मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं। साथ ही रिपोर्टर ने बताया कि जिस केंद्रीय क्षेत्र में हम हैं, वहां के आसमान में कई ड्रोन और लड़ाकू विमानों बहुत कम ऊंचाई पर मंडराते हुए देखा गया है, जिससे फ़िलिस्तीनियों में भारी डर का माहौल बन गया है। क्योंकि वह युद्धविराम वार्ता के परिणामों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इजराइल सेना ने अपने बयान में कहा IDF और शिन बेट गाजा में हमास आतंकवादी संगठन के आतंकवादी ठिकानों पर व्यापक रूप से हमले कर रहे हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री ऑफिस ने जानकारी दी कि हमास की ओर से संघर्ष विराम को बढ़ाने के अमेरिकी प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद इजराइल ने गाजा में सैन्य अभियान फिर से शुरू कर दिया है।

वहीं रॉटर्स को एक सीनियर हमास अधिकारी ने बताया कि इजराइल ने 19 जनवरी को संघर्ष विराम तोड़ दी है।

इजराइल और हमास में मध्यस्थत फिर से शांति वार्ता करा रहे थे, क्योंकि इजराइल ने संघर्ष विराम समझौते के दूसरे चरण में प्रवेश करने से इनकार कर दिया है, जिसे पहले चरण के बाद शुरू किया जाना था, जो छह सप्ताह तक चला था।

30 मिनट में 35 से ज्यादा हवाई हमले


रिपोर्ट अनस अल शरीफ ने अपने एक्स पर जानकारी दी कि महज आधे घंटे में इजराइल सेना ने 35 से ज्यादा एयर स्ट्राइक की हैं। साथ ही बताया कि बचाव कर्मियों और एंबुलेंस को लोगों को बचाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…